जगराओं में पावरकाम सीएचबी व सीएचडब्लयू ठेका कर्मियों ने की हड़ताल, सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

पावरकाम एंड ट्रांस्को ठेका कर्मचारी यूनियन सर्किल लुधियाना ठेका कर्मचारी संघर्ष मोर्चा पंजाब के आह्वान पर कर्मियाें ने मगलवार काे सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।ठेका कर्मचारी संघर्ष मोर्चा पंजाब के बैनर पर संघर्ष करती आ रही है।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 04:52 PM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 04:52 PM (IST)
जगराओं में पावरकाम सीएचबी व सीएचडब्लयू ठेका कर्मियों ने की हड़ताल, सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन
पॉवरकाम सीएचबी व सीएचडब्लयू कर्मचारी बारिश में भी हड़ताल पर बैठे हुए। (जागरण)

जागरण संवाददाता, जगराओं (लुधियाना)। पावरकाम एंड ट्रांस्को ठेका कर्मचारी यूनियन सर्किल लुधियाना ठेका कर्मचारी संघर्ष मोर्चा पंजाब के आह्वान पर कर्मियाें ने मगलवार काे सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सीएचबी व सीएसडब्लयू ठेका कर्मचारियों ने सरकार से मांग की कि बिना शर्त ठेका कर्मचारियों को विभागों में लेकर रेगुलर किया जाए।

सर्किल प्रधान चमकौर सिंह, डिवीजन प्रधान जगराओं के जगरूप सिंह ,कोषाध्यक्ष नरिंदर सिंह, महासचिव बलवीर सिंह, उपप्रधान देस रात, प्रेस सचिव परमजीत सिंह, संदीप सिंह जगराओं ने कहा कि पंजाब सरकार व पावरकॉम की मैनेजमेंट गलत नीतियों पालिसीयों के कारण ठेका कर्मचारियों को भर्ती कर उनका शोषण कर रही है। पंजाब सरकार ने सत्ता में आने से पहले लोगों व ठेका कर्मचारियों के साथ जो वादा किया था वह पूरा नहीं हाे रहा है। चार वर्ष बीत जाने के बाद भी ठेका कर्मचारियों को पक्के नहीं किया जा रहा बल्कि नए कानून लाकर आउटसोर्सिंग की गिनती को बाहर निकालने की कोशिशें की जा रही है।

जोकि बड़ी गिनती में आउटसोर्सिंग गिनती ठेका कर्मचारियों की बैठी है। जो लगातार ठेका कर्मचारी संघर्ष मोर्चा पंजाब के बैनर पर संघर्ष करती आ रही है। परन्तु संघर्ष दौरान मुख्यमंत्री व सब कमेटी के सदस्य मीटिंगे करने से भाग रहे है। मीटिंगें में ठेका कर्मचारियों की पूरी बात न सुनना व ठेका कर्मचारियों को पक्के न करने वेतन रिलीज न करना, ठेका कर्मचारियों की छांटी पक्के तौर पर बंद करने की मांग है कच्चे कर्मचारियों को रेगूलर करने की मांग है। परंतु पावरकाम लगातार टालमटोल कर रही है।

हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों से सरकार से मांग की है कि ठेका कर्मचारियों को विभाग में रेगूलर किया जाए, सीएचबी व सीएच डब्लयू ,ठेका कर्मचारियों के हुए फैसलों को लागू किया जाए। यदि लागू न किए तो सभी ठेका कर्मचारी पावरकाम की मैनेजमेंट व पंजाब सरकार खिलाफ 5 अगस्त को परिवारो व बच्चों सहित पटियाला की ओर कूच करेंगे।

chat bot
आपका साथी