दिल्ली में जन संसद में कांग्रेस सांसद रवनीत बिट्टू पर हमले में गरमाई सियासत, भाजपा-शिअद ने निंदा के साथ दी नसीहत

दिल्ली में कांग्रेस सांसद रवनीत बिट्टू पर भीड़ द्वारा किए गए हमले के बाद पंजाब में सियासत गरमा गई है। कांग्रेस ने इसके पीछे आप का हाथ बताया जबकि भाजपा व अकाली दल ने घटना की निंदा की और साथ ही बिट्टू को नसीहत भी दी।

By Kamlesh BhattEdited By: Publish:Mon, 25 Jan 2021 12:23 PM (IST) Updated:Mon, 25 Jan 2021 12:25 PM (IST)
दिल्ली में जन संसद में कांग्रेस सांसद रवनीत बिट्टू पर हमले में गरमाई सियासत, भाजपा-शिअद ने निंदा के साथ दी नसीहत
रवनीत बिट्टू पर हुए हमले के बाद उनके समर्थक उन्हें बचाकर बाहर लाते हुए। सौ. इंटरनेट

जेएनएन, लुधियाना। कृषि सुधार कानूनों के खिलाफ किसानों के समर्थन में दिल्ली में धरना दे रहे लुधियाना से कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू पर रविवार को दिल्ली स्थित गुरु तेग बहादुर मेमोरियल में जन संसद के दौरान हुए हमले के बाद पंजाब में सियासत गरमा गई है। बिट्टू को बड़ी मुश्किल से वहां से सुरक्षित निकलना पड़ा था।कांग्रेस ने बिट्टू पर हमले के पीछे आम आदमी पार्टी का हाथ बताया है, जबकि भाजपा व शिअद ने भी घटना की निंदा की है। साथ ही बिट्टू को नसीहत भी दी। 

बता दें, बिट्टू अपने तीन वरिष्ठ कांग्रेसी साथियों के साथ गुरु तेग बहादुर मेमोरियल में पहुंचे थे। जब उन पर हमला हुआ उस समय उनके साथ कोई सुरक्षाकर्मी नहीं था। भीड़ ने बिट्टू की पगड़ी उतार दी और मारपीट की। बिट्टू ने कहा कि वे किसानों के साथ खड़े हैं और खड़े रहेंगे। हमलावरों का क्या लक्ष्य था, वह नहीं समझ पाए।

यह भी देखें: Republic Day Parade: गर्व के पल, राजपथ पर NCC Airwing चंडीगढ़ की पूर्व कैडेट प्रीति करेंंगी तीनों सेनाओं का नेतृत्व

आम आदमी पार्टी की साजिश की बू : कांग्रेस

कांग्रेस के प्रदेश प्रधान सुनील जाखड़ ने कहा कि यह एक निंदनीय घटना है। किसान कभी भी इस तरह की हरकत नहीं कर सकते। भाजपा पहले से ही किसानों के आंदोलन को बदनाम करना चाहती थी। घटना में आम आदमी पार्टी की साजिश की बू आ रही है।

यह भी देखें: पंजाब के CM कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- एडिट वीडियो ने 'आप' की निराशा और धोखेबाजी को दर्शाया

लोकतंत्र में हिंसा की कोई जगह नहीं: भाजपा

भाजपा के प्रदेश महामंत्री सुभाष शर्मा ने कहा कि लोकतंत्र में हिंसा का कोई जगह नहीं है। रवनीत बिट्टू जनता की ओर से चुने हुए सांसद हैंं। भाजपा उनके साथ हुए दुर्व्यवहार की निंदा करती है। वहीं यह उम्मीद भी करती है कि किसी भी तरह की हिंसा का समर्थन करने के क्या परिणाम हो सकते हैं, बिट्टू शायद इस बात को समझेंगे।

यह भी देखें: अच्छी खबर... डेढ़ माह में इंडस्ट्री में 32 हजार नई नौकरियां, पटरी पर लौटा लुधियाना उद्योग

घटना निंदनीय, ड्रामेबाजी न करते बिट्टू : शिअद

शिअद के प्रवक्ता डा. दलजीत सिंह चीमा ने कहा कि किसान संगठन नहीं चाहते कि उनके आंदोलन में कोई राजनीति पार्टी हस्तक्षेप करे तो बिट्टू को इस तरह की ड्रामेबाजी नहीं करनी चाहिए थी। ये निंदनीय घटना है। इसे टाला भी जा सकता था। किसान आंदोलन में सभी पार्टियों के किसान कार्यकर्ता शामिल हैं, लेकिन कोई यह नहीं चाहता कि उनके आंदोलन को राजनीतिक रंगत दी जाए। ऐसे में बिट्टू को भी ये समझना चाहिए था।

यह भी देखें: farmer's Tractor Parade: रैली को लेकर बढ़ी पुलिस की मुश्किलें, हरियाणा के CM मनोहर लाल ले रहे पल-पल का फीडबैक

chat bot
आपका साथी