पुलिस ने गोदाम में छापा मारकर पकड़ी 125 पेटी अवैध शराब, तीन तस्कर गिरफ्तार

पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर कार्रवाई करते हुए 130 पेटी शराब बरामद की है। पुलिस ने एक गोदाम पर रेड कर वहां से 125 पेटी शराब बरामद की है।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Sun, 24 Mar 2019 01:16 PM (IST) Updated:Sun, 24 Mar 2019 01:16 PM (IST)
पुलिस ने गोदाम में छापा मारकर पकड़ी 125 पेटी अवैध शराब, तीन तस्कर गिरफ्तार
पुलिस ने गोदाम में छापा मारकर पकड़ी 125 पेटी अवैध शराब, तीन तस्कर गिरफ्तार

जेएनएन, लुधियाना : पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर कार्रवाई करते हुए 130 पेटी शराब बरामद की है। पुलिस ने एक गोदाम पर रेड कर वहां से 125 पेटी शराब बरामद की है। हालांकि यह पता नहीं चल पाया कि यह गोदाम किसका है। इसके अलावा तीन तस्करोंं को शराब के साथ गिरफ्तार किया है।

एएसआइ जोगिंदरपाल सिंह ने बताया कि वह गांव बाजड़ा के टी प्वाइंट पर गश्त पर थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि राहुल एस्टेट कॉलोनी मंगली खास में गोदाम में शराब रखी गई है, जिसे बाहर से लाकर यहां बेचा जा रहा है। जिसके बाद वहां पर रेड कर गोदाम से 125 पेटी शराब बरामद की गई। पुलिस ने थाना मेहरबान में आपराधिक मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। एएसआइ बलवीर सिंह ने तलविंदर सिंह निवासी गांव सरीह को 28 बोतल शराब के साथ काबू किया है। उसके खिलाफ थाना डेहलों में मामला दर्ज किया गया है।

थाना हैबोवाल के एएसआइ ज्ञान सिंह ने देवी दयाल निवासी पंज पीर रोड़ को 1 पेटी 17 बोतल शराब के साथ काबू किया है। वह बुड्ढा नाला के साथ खाली प्लाट में रखकर शराब बेच रहा था। इसी तरह थाना डिवीजन नंबर 7 पुलिस ने सुरेश निवासी गुरु अर्जुन देव नगर को काबू कर उसके पास से 11 बोतल शराब बरामद कर केस दर्ज किया है।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

chat bot
आपका साथी