एएसआइ हत्याकांड के मामले में पुलिस ने लुधियाना, जगराओं व रायकोट से छह लोग हिरासत में लिए

लुधियाना के जगराओं में दो एएसआइ की हत्या के मामले में गिरफ्तार गैंगस्टर बलजिंदर सिंह उर्फ बबी और दर्शन सिंह को अदालत ने न्यायिक हिरासत मे भेज दिया है। वहीं पुलिस ने दोनों से पूछताछ के बाद छापामारी कर छह लोगों को हिरासत में लिया है।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Thu, 17 Jun 2021 07:38 AM (IST) Updated:Thu, 17 Jun 2021 07:38 AM (IST)
एएसआइ हत्याकांड के मामले में पुलिस ने लुधियाना, जगराओं व रायकोट से छह लोग हिरासत में लिए
जगराओं में दो एएसआइ मर्डर केस में पुलिस ने 6 और लोगों को हिरासत में लिया है।

लुधियाना, जेएनएन। जगराओं की नई अनाज मंडी में गोली मारकर दो एएसआइ की हत्या के मामले में गिरफ्तार गैंगस्टर बलजिंदर सिंह उर्फ बबी और दर्शन सिंह को अदालत ने न्यायिक हिरासत मे भेज दिया है। पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद दोनों को पुलिस ने बुधवार को अदालत में पेश किया था। वहीं, सुधार रायकोट की पुलिस ने दोनों से पूछताछ के बाद लुधियाना, जगराओं और रायकोट में छापामारी कर छह लोगों को हिरासत में लिया है। हालांकि पुलिस अधिकारियों ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है। सूत्रों के दोनों गैंगस्टरों से अनुसार पूछताछ के दौरान पुलिस के हाथ अहम सुराग लगे हैं। बब्बी और दर्शन नशा तस्करी के नेटवर्क में जयपाल के साथी थे। सभी मिलकर चूरापोस्त की तस्करी करते थे। यह लोग अधिकतर मध्य प्रदेश से चूरापोस्त लाया करते थे। खेप का आधा नशा बब्बी और दर्शन बेचा करते थे। इसमें दर्शन का चचेरा भाई मनजीत सिंह उनकी मदद किया करता था। चूरापोस्त की सप्लाई कहां करते थे पुलिस उसकी छानबीन कर रही है।

बता दें कि इस मामले में भले ही पुलिस ने सभी आरोपितों को काबू कर लिया है और दो मुख्य आरोपित एनकाउंटर में मारे जा चुके लेकिन अब पुलिस दूसरे एंगल से इस मामले को ले रही है। गैंगस्टर दर्शन सिंह और बलजिंदर सिंह उर्फ बब्बी का पुलिस रिमांड समाप्त होने के बाद इन दोनों को रायकोट पुलिस ने नशा तस्करी के मामले में पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया है। पुलिस का मानना है कि अपराधिक गतिविधियों के साथ यह लोग बड़े स्तर पर नशा तस्करी करते थे। इसको लेकर पुलिस गहराई से छानबीन करने में जुटी हुई है। इस संबंध में जयपाल भुल्लर गैंग के अन्य गुर्गे भी पुलिस की नजर में हैं। आने वाले समय में उन सभी को भी प्रोडक्शन वारंट लेकर नशा तस्करी का रैकेट समाप्त करने के लिए पूछताछ की जा सकती है।

chat bot
आपका साथी