लुधियाना के जगराओं में सड़क दुर्घटना में पुलिस कांस्टेबल की मौत, सीटी यूनिवर्सिटी के पास हुआ हादसा

लुधियाना देहात में पुलिस लाइन में तैनात कांस्टेबल रवनदीप सिंह की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। रवनदीप सिंह लुधियाना में रह रहा था और अपने मोटरसाइकिल पर ड्यूटी पर आ रहा था। पुलिस ने रेहड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Wed, 15 Sep 2021 01:25 PM (IST) Updated:Wed, 15 Sep 2021 01:25 PM (IST)
लुधियाना के जगराओं में सड़क दुर्घटना में पुलिस कांस्टेबल की मौत, सीटी यूनिवर्सिटी के पास हुआ हादसा
जगराओं में सड़क हादसे में पुलिस कांस्टेबल की मौत हो गई।

जगराओं। पुलिस जिला लुधियाना देहात में पुलिस लाइन में तैनात कांस्टेबल रवनदीप सिंह की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। पुलिस चौकी चौकीमान के प्रभारी शरणजीत सिंह ने बताया कि कांस्टेबल रवनदीप सिंह निवासी गांव बुरज हमीरा थाना निहाल सिंह वाला जिला मोगा की बुधवार को सुबह 8:30 बजे के करीब जीटी रोड पर सीटी यूनिवर्सिटी के पास एक ऊंट रेहड़ी के साथ टक्कर हो जाने से मौके पर ही मौत हो गई। रवनदीप सिंह लुधियाना में रह रहा था व अपने मोटरसाइकिल पर ड्यूटी के लिए जा रहा था।

सीटी यूनिवर्सिटी के नजदीक एक ऊंट रेहड़ी वाले ने अचानक आगे-पीछे देखे रेहड़ी को सड़क पर चढ़ा लिया, जिस कारण पीछे से रवनदीप सिंह का मोटरसाइकिल उसकी रेहड़ी के साथ टकरा गया और रेहड़ी में लगी हुई एंगल शरीर में घुस जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। रवनदीप सिंह के पिता जसवीर सिंह भी पुलिस कर्मचारी थे। उनकी मौत के बाद उनके स्थान पर इसे नौकरी हासिल हुई थी। इस संबंध में ऊंट रेहड़ी के चालक जो कि मौके पर से फरार हो गया है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

सड़क हादसे में एक की मौत, एक घायल

विभिन्न जगहों पर हुए सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई। जबकि एक वृद्ध व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। संबंधित थानों की पुलिस अब आरोपित वाहन चालकों पर केस दर्ज करके छानबीन में जुट गई है।

वर्धमान चौक में किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। थाना डिवीजन नंबर 7 पुलिस ने चंडीगढ़ रोड के सेक्टर 32 निवासी राजेश शर्मा की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक पर केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू की है। अपने बयान में उसने बताया कि 25 वर्षीय सुनील कुमार उसकी लाटरी की दुकान पर काम करता था। उसकी पत्नी ने उसे दुकान पर आकर बताया कि 11 सितंबर के बाद वो घर नहीं पहुंचा है। अगले दिन राजेश को पता चला कि सिविल अस्पताल में एक अज्ञात युवक का शव पड़ा है। जाकर चेक किया तो वो सुनील का ही शव था। जिसे किसी अज्ञात वाहन ने रौंध दिया। जिससे उसकी मौत हो गई।

गांव मुंडियां कलां में अपने घर के बाहर खड़े वृद्ध को छोटा हाथी टेंपो ने अपनी चपेट में ले लिया। जिससे वो बुरी तरह से घायल हो गया। थाना जमालपुर पुलिस ने टेंपो चालक जसविंदर सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है। उक्त केस गांव मुंडियां कलां निवासी जगदीप सिंह की शिकायत पर दर्ज किया गया। अपने बयान में उसने बताया कि 11 सितंबर को वो अपने चाचा हरदेव सिंह (77) के साथ घर के बाहर खड़ा होकर बात कर रहा था। उसी दौरान वहां आए टेंपो ने उन्हें टक्कर मार कर घायल कर दिया।

chat bot
आपका साथी