पुलिस ने भीड़ वाले इलाके में चलाया सर्च आपरेशन
गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में शहर की सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ी करने के लिए पुलिस ने शुक्रवार को विभिन्न जगहों पर सर्च अभियान चलाया।
जासं, लुधियाना : गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में शहर की सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ी करने के लिए पुलिस ने शुक्रवार को विभिन्न जगहों पर सर्च अभियान चलाया। कमिश्नरेट पुलिस के साथ डाग स्कवायड, एंटी सेबाटायज सेल टीम, जीआरपी व आरपीफ ने भी सहयोग दिया।
उस दौरान पुलिस ने जहां रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड तो खंगाले ही। साथ ही शहर के भीड़ भाड़ वाले बाजारों में पहुंच कर दुकानों व अन्य जगहों की सर्च की। इसके अलावा सिटी बस तथा आटो रिक्शाओं पर भी नजर रखी। उस दौरान पुलिस ने घंटा घर, चौड़ा बाजार, एसी मार्केट, फील्ड गंज बाजार, जेएमडी माल व अन्य जगहों पर चेकिग की। एसीपी सेंट्रल वरियाम सिंह ने कहा कि शनिवार व रविवार शहर के अन्य भीड़ भाड़ वाले बाजारों में चेकिग की जाएगी।