लुधियाना में गुटका साहिब की बेअदबी की कोशिश, नहर में फेंकने जा रहे नशेड़ी पति को पत्नी ने पकड़ा

लुधियाना में अनोखा मामला सामने आया है जिसमें पत्नी ने ही पति के खिलाफ श्री गुटका साहिब की बेअदबी के प्रयास करने के आरोप लगाए। पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है लेकिन अभी इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 05:12 PM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 05:12 PM (IST)
लुधियाना में गुटका साहिब की बेअदबी की कोशिश, नहर में फेंकने जा रहे नशेड़ी पति को पत्नी ने पकड़ा
लुधियाना में गुटका साहिब की बेअदबी करने जा रहे पति के खिलाफ महिला ने पुलिस में शिकायत दी है।

जागरण संवाददाता, लुधियाना। लुधियाना में गांव गिल में अनोखा मामला सामने आया है, जिसमें पत्नी ने ही पति के खिलाफ श्री गुटका साहिब की बेअदबी के प्रयास करने के आरोप लगाए। पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। बताया जाता है कि आरोपित नशे का आदी है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। गांव गिल निवासी परमजीत कौर ने डेहलों थाने में शिकायत की कि बावा सिंह नशे करने का आदी है। उनके पति ने घर में रखा श्री गुटका साहिब उठाया और नहर में फेंक उसकी बेअदबी करने के लिए भाग खड़ा हुआ। उसे किसी तरह पकड़ गुटका साहिब वापस लिया गया। तीन साल पहले भी उनके पति ने श्री गुटका साहिब नहर में फेंक उनकी बेअदबी की थी। जिसका पता उन्हें बाद में पता चला था। महिला ने शिकायत में कहा कि इस तरह नशा करने वाले उनके पति ने उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है।

यह भी पढ़ें- 900 ग्राम गांजा के साथ एक गिरफ्तार

लुधियाना। साहनेवाल पुलिस ने आधा किलो गांजा के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित संजय उपाध्याय (निवासी महा लक्ष्मी नगर, ग्यासपुरा) के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार 29 जुलाई को साहनेवाल की पुलिस टीम ईस्टमैन चौक पर नाका लगाकर जांच कर रही थी। इसी दौरान आरोपित हाथ में एक पारदर्शी लिफाफा लेकर चला आ रहा था। पुलिस ने उसे रोक पूछताछ की तो उसने भागने का प्रयास किया। जांच करने पर लिफाफे में 900 ग्राम गांजा मिला। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है कि वह नशीला पदार्थ कहां से लेकर आया है और कहां सप्लाई करने जा रहा था।

यह भी पढ़ें- 'किसमें कितना है दम' टैलेंट शो के ग्रेंड फिनाले में पहुंची पंजाब की चित्राक्षी, Little Master में भी मचा चुकी है धमाल

यह भी पढ़ें-  लुधियाना के माछीवाड़ा में किसान का चार वर्षीय पुत्र अगवा कर फरार हुआ नौकर, तलाश में जुटी पुलिस

chat bot
आपका साथी