लुधियान में पुलिस कमिश्नर व आस एहसास संस्था ने करवाया कार्यक्रम, लेट्स राइड साइकिल के विजेताओं को दिए सर्टिफिकेट्स

पुलिस कमिश्नर और आस एहसास संस्था ने लेट्स साइकिल राइड के विजेताओं को सर्टिफिकेट्स दे सम्मानित किया गया। साइकिल राइड नो टू ड्रग्स थीम पर आधारित रही थी। वहीं इस मुहिम में स्कूल के विद्यार्थियों ने भी निबंध लेखन और ड्राइंग प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Fri, 25 Jun 2021 03:08 PM (IST) Updated:Fri, 25 Jun 2021 03:08 PM (IST)
लुधियान में पुलिस कमिश्नर व आस एहसास संस्था ने करवाया कार्यक्रम, लेट्स राइड साइकिल के विजेताओं को दिए सर्टिफिकेट्स
लुधियाना में लेट्स राइड साइकिल के विजेताओं को सर्टिफिकेट्स देकर सम्मानित किया गया।

लुधियाना, जेएनएन। पुलिस कमिश्नर और आस एहसास संस्था ने शुक्रवार कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें पिछले साल के लेट्स साइकिल राइड के विजेताओं को सर्टिफिकेट्स दे सम्मानित किया गया। साइकिल राइड नो टू ड्रग्स थीम पर आधारित रही थी। वहीं इस मुहिम में स्कूल के विद्यार्थियों ने भी निबंध लेखन और ड्राइंग प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था और नशे के खिलाफ जागरूकता लाई थी। डीएवी पब्लिक स्कूल, गुरू नानक पब्लिक स्कूल माडल टाउन एक्सटेंशन और पीस पब्लिक स्कूल के बच्चों ने बढ़-चढ़कर प्रतियोगिता के प्रति उत्साह दिखाया था। सभी विजेता बच्चों को नकद पुरस्कार और साइकिल राइड में हिस्सा लेने वालों को सर्टिफिकेट्स दिए गए।

लेट्स साइकिल राइड में नीतू चंदोक, रिपिन, सिपी भसीन, भावना गुप्ता, कविता गोयल, कमलेश गुप्ता, अमिति बख्शी, कृतिका बुद्धिराजा और अंजू वर्मा को सर्टिफिकेट्स दिए गए। पुलिस कमिश्नर राकेश अग्रवाल ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम लोगों को आवश्यक तौर पर जागरूक करते हैं। आ. एहसास संस्था की प्रेसीडेंट रूचि बावा ने कहा कि संस्था हमेशा ही समाज की भलाई के लिए कार्य करती रही है और आगे भी रहेगी। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस तरह की गतिविधियां जरूर आयोजित की जाएंगी। इस दौरान डीसीपी सिमरतपाल सिंह ढींडसा भी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी