प्रतिबंधित गोलियां, हेरोइन और शराब के साथ छह गिरफ्तार

विभिन्न पुलिस पार्टियों द्वारा नशीली प्रतिबंधित गोलियां हेरोइन और अवैध शराब समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 23 Jun 2021 04:01 AM (IST) Updated:Wed, 23 Jun 2021 04:01 AM (IST)
प्रतिबंधित गोलियां, हेरोइन और शराब के साथ छह गिरफ्तार
प्रतिबंधित गोलियां, हेरोइन और शराब के साथ छह गिरफ्तार

संवाद सहयोगी, जगराओं : विभिन्न पुलिस पार्टियों द्वारा नशीली प्रतिबंधित गोलियां, हेरोइन और अवैध शराब समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया गया।

सीआइए स्टाफ से एएसआइ सुखदेव सिंह ने बताया की सूचना के आधार पर कर्मजीत सिंह उर्फ कालू निवासी गांव अखाड़ा को मोटरसाइकिल पर 1630 नशीली प्रतिबंधित गोलियों समेत अपने घर से तंग नहर पुल की ओर जाते हुए रास्ते पर नाकाबंदी दौरान गिरफ्तार कर लिया गया। थाना सुधार से एएसआइ सुरेंद्र पाल ने हरमिदर सिंह उर्फ प्रधान को मेन जीटी रोड भोरा साहिब पर नाकाबंदी दौरान 600 प्रतिबंधित कैप्सूल और 40 गोलियों के साथ गिरफ्तार किया। एंटी नारकोटिक्स सेल से एएसआइ रेशम सिंह ने सुरेंद्र सिंह निवासी गांव खुरशैदपुरा और गुरजंट सिंह निवासी गांव भैणी गुजरां को नाकाबंदी दौरान 22 ग्राम हेरोइन और मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया। थाना सदर रायकोट से एएसआइ हरपाल सिंह ने जगजीत सिंह उर्फ बूटा से 18 बोतल शराब बरामद की। थाना हठूर एसआइ रछपाल सिंह ने बताया कि वह पुलिस पार्टी समेत टी प्वाइंट बुर्ज क्लारा हठूर में मौजूद थे वहां पर मिली सूचना के आधार पर सुरेंद्र सिंह उर्फ काला निवासी हठूर को 56 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।

chat bot
आपका साथी