छोटे भाई की पत्नी से मारपीट कर दुष्कर्म की कोशिश की

नूरवाला रोड की बैंक कॉलोनी इलाके में एक व्यक्ति ने अपने छोटे भाई की पत्नी के साथ मारपीट करते हुए उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया।

By Edited By: Publish:Tue, 30 Apr 2019 06:00 AM (IST) Updated:Tue, 30 Apr 2019 06:00 AM (IST)
छोटे भाई की पत्नी से मारपीट कर दुष्कर्म की कोशिश की
छोटे भाई की पत्नी से मारपीट कर दुष्कर्म की कोशिश की
जासं, लुधियाना : नूरवाला रोड की बैंक कॉलोनी इलाके में एक व्यक्ति ने अपने छोटे भाई की पत्नी के साथ मारपीट करते हुए उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। यही नहीं उसे घर से निकालने की कोशिश भी की। इस दौरान आरोपित ने नवविवाहिता के कपड़े भी फाड़ दिए। महिला के शोर मचाने पर जमा हुए लोगों ने उसे काबू कर लिया। फिर मारपीट कर उसे पुलिस के हवाले किया। थाना बस्ती जोधेवाल पुलिस ने पीड़ित नवविवाहिता की शिकायत आरोपित व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज करके अदालत में पेश किया। जहां से रिमांड हासिल कर उससे पूछताछ की जा रही है। एएसआइ रूप ¨सह ने बताया कि नवविवाहिता ने अपने बयान में बताया कि दो महीने पहले ही उसकी लव मैरिज हुई है। उसका पति मालेरकोटला में काम करता है तथा वहां रहता है। 29 अप्रैल को उसके जेठ ने उसके साथ गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। उसने उसे घर से निकालने की कोशिश की। फिर मारपीट कर दुष्कर्म करने का प्रयास किया। इससे उसके कपड़े भी फट गए। मगर शोर मचाने पर लोगों ने आरोपित जेठ को काबू कर लिया। एएसआइ ने बताया कि पीड़िता के बयान के अनुसार पर्चा दर्ज किया गया है। आरोपित किसी फैक्ट्री में सिलाई का काम करता है। जेठ ने किया दुष्कर्म का प्रयास, आरोपित गिरफ्तार जासं, लुधियाना : मिलर गंज इलाके में रहती महिला के साथ उसके जेठ ने दुष्कर्म का प्रयास किया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। थाना नंबर छह की पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज पूछताछ शुरू कर दी है। एएसआइ बल¨वदर ¨सह के मुताबिक, महिला ने शिकायत में बताया है कि 17 अप्रैल को वह कमरे में झाड़ू लगा रही थी। उसी दौरान पीछे से आए आरोपित जेठ ने उसे जबरदस्ती पकड़ लिया। फिर अपने हाथ से उसका मुह बंद कर उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। मगर वह किसी तरह उसके चंगुल से छूटकर भागी और बाहर आकर शोर मचाया। एएसआइ ने कहा कि आरोपित कोई काम धंधा नहीं करता है। उससे पूछताछ की जा रही है।
chat bot
आपका साथी