Police Alliance: लुधियाना फोकल प्वाइंट में इंडस्ट्री काे सुरक्षित करेगा पुलिस एलायंस, जानें क्या है याेजना

Police Alliance सीआइआइ लुधियाना जोन के चेयरमैन अशप्रीत सिंह साहनी ने कहा कि पुलिस कमिश्नर नौनिहाल सिंह की ओर से इंडस्ट्रीयल इलाकों के लिए एक इंडस्ट्री पुलिस एलायंस को हरी झंडी दी गई है। इसके लिए ग्राउंड वर्क किया जा रहा है।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 03:16 PM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 09:51 PM (IST)
Police Alliance: लुधियाना फोकल प्वाइंट में इंडस्ट्री काे सुरक्षित करेगा पुलिस एलायंस, जानें क्या है याेजना
शहर के नवनियुक्त पुलिस कमिश्वर पूर्ण एक्शन में है। (सांकेतिक तस्वीर)

लुधियाना, [मुनीश शर्मा]। Police Alliance: शहर के नवनियुक्त पुलिस कमिश्वर पूर्ण एक्शन में है और औद्योगिक नगरी की नब्ज को समझते हुए सुधार की शुरुआत फोकल प्वाइंट से करने जा रहे हैं। शहर के उद्यमियों के साथ दो बैठकें कर फीडबैक लेने के बाद अब कमिश्नर नौनिहाल सिंह ने टीमों का गठन कर फीडबैक के आधार पर काम भी आरंभ कर दिया है। लुधियाना के विभिन्न औद्योगिक इलाकों में अब इंडस्ट्री पुलिस एलायंस पर काम किया जा रहा है।

इसको लेकर कंफरडेशन आफ इंडियन इंडस्ट्री (सीआइआइ) पुलिस अधिकारियों के साथ मिलकर विभिन्न फेज में सीसीटीवी कैमरे लगाने के साथ साथ सिक्योरिटी को लेकर संयुक्त कार्य की योजना पर काम कर रहा है। इसके लिए दोनों की संयुक्त टीम की ओर से ग्राउंड वर्क किया जा रहा है। आने वाले दो माह में इस योजना को लागू कर दिया जाएगा। इसके तहत सारे फोकल प्वाइंट में सीसीटीवी कैमरों से निगरानी करने के साथ साथ सिक्योरिटी तैनात की जाएगी। इस सिक्योरिटी को जहां पुलिस का बैकअप मिलेगा, वहीं सिक्योरिटी को ट्रेनिंग भी पुलिस की ओर से दी जाएगी। दोनों के तालमेल से सारे सिक्योरिटी सिस्टम को पुलिस कंट्रोल रूम से जोड़ने की योजना है।

यह भी पढ़ें-Focal Point लुधियाना की सड़कों के लिए इस माह मिलेंगे सात करोड़, दो महीने में निर्माण पूरा करने का लक्ष्य

फोकल प्वाइंट का डाटा बैंक तैयार

सीआइआइ लुधियाना जोन के चेयरमैन अशप्रीत सिंह साहनी ने कहा कि पुलिस कमिश्नर नौनिहाल सिंह की ओर से इंडस्ट्रीयल इलाकों के लिए एक इंडस्ट्री पुलिस एलायंस को हरी झंडी दी गई है। इसके लिए ग्राउंड वर्क किया जा रहा है और सारे फोकल प्वाइंट का डाटा बैंक तैयार किया जा रहा है। देखा जा रहा है कि कितने कैमरे लगे है और कितनों ने सिक्योरिटी में कितने लोग रखे हैं। इस प्रोजेक्ट को आने वाले एक दो माह में पूरा कर लिया जाएगा। इसके लिए सारी इंडस्ट्री एकजुट होकर काम कर रही है।

यह भी पढ़ें-Farmers Protest: पंजाब के जगराओं में पूर्व केंद्रीय मंत्री सांपला का विराेध, किसानाें ने सड़क पर की नारेबाजी

chat bot
आपका साथी