काव्य गोष्ठी में कवि-कवयित्रियों ने पढ़ी रचनाएं

मंच कविता कथा करवा के तत्वावधान में जूम एप के जरिये अंतरराष्ट्रीय काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें विदेश और देश के विभिन्न प्रदेशों के कवि-कवयित्रियों ने हिस्सा लिया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 17 Aug 2021 08:18 PM (IST) Updated:Tue, 17 Aug 2021 08:18 PM (IST)
काव्य गोष्ठी में कवि-कवयित्रियों ने पढ़ी रचनाएं
काव्य गोष्ठी में कवि-कवयित्रियों ने पढ़ी रचनाएं

जासं, लुधियाना : मंच कविता कथा करवा के तत्वावधान में जूम एप के जरिये अंतरराष्ट्रीय काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें विदेश और देश के विभिन्न प्रदेशों के कवि-कवयित्रियों ने हिस्सा लिया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर काव्य रचनाएं प्रस्तुत कीं और देश के अमर सपूतों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। डा. राशि ने सरस्वती वंदना से कार्यक्रम का आगाज किया। मंच की अध्यक्ष जसप्रीत कौर फलक ने स्वागत-भाषण दिया और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए गजल पेश की। डा. रश्मि खुराना (इंग्लैंड) मुख्य अतिथि के तौर पर कार्यक्रम में उपस्थित थीं। मोनिका कटारिया ने कार्यक्रम का संचालन किया। डा. रश्मि ने सस्वर सरस्वती वंदना गाकर कार्यक्रम का आगाज किया। डा. दीप कमल (अमृतसर), डा. अनु मेहता (गुजरात), कोमल दीप, डा. सुमन शर्मा (गुजरात), डा. राजेश (जीरकपुर) की रचनाओं ने समा बांध दिया। अंत में मंच की सचिव रश्मि अस्थाना ने काव्य प्रस्तुति के साथ-साथ सभी का धन्यवाद करते हुए जसप्रीत कौर फलक के साहित्य प्रेम और कर्मठता की प्रशंसा की। राष्ट्रीय गान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

chat bot
आपका साथी