पीएम मोदी ने पंजाब के पूर्व सीएम बादल को दी जन्मदिन की बधाई, 1957 में गिद्दड़बाहा से पहली बार बने थे विधायक

शिरोमणि अकाली दल के सरपरस्त एवं राज्य के 5 बार मुख्यमंत्री रह चुके प्रकाश सिंह बादल 94 वर्ष के हो गए हैं। बुधवार को उनका जन्मदिन है। प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी ने बादल के जन्मदिन पर ट्वीट करके बधाई दी है।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Wed, 08 Dec 2021 02:21 PM (IST) Updated:Wed, 08 Dec 2021 09:12 PM (IST)
पीएम मोदी ने पंजाब के पूर्व सीएम बादल को दी जन्मदिन की बधाई, 1957 में गिद्दड़बाहा से पहली बार बने थे विधायक
प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी ने बादल के जन्मदिन पर ट्वीट करके बधाई दी। (फाइल फाेटाे)

जासं, श्री मुक्तसर साहिब। शिरोमणि अकाली दल के सरपरस्त एवं राज्य के 5 बार मुख्यमंत्री रह चुके प्रकाश सिंह बादल 94 वर्ष के हो गए हैं। बुधवार को उनका जन्मदिन है। प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी ने बादल के जन्मदिन पर ट्वीट करके बधाई दी है। प्रधानमंत्री माेदी ने कहा कि सरदार प्रकाश सिंह बादल ने पंजाब की तरक्की और गरीबों के उत्थान के लिए कड़ी मेहनत की है। वह उनकी लंबी आयु और तंदरुस्ती के लिए दुआ करते हैं।

उधर, उनके पुत्र और शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने भी ट्वीट करके जहां अपने पिता को जन्मदिन की बधाई दी है, वहीं कहा है कि इतनी उम्र के बावजूद उनकी ऊर्जा हैरान कर देने वाली है। उनका ज्ञान बेमिसाल है। इसके अलावा सुबह से ही इंटरनेट मीडिया पर उनके समर्थकों और अकाली वर्करों की ओर से उन्हें बधाईयां दी जा रही हैं।

यह भी पढ़ें-अब तक 84 के मुद्दे पर कांग्रेस को डिफेंड करने वाले कैप्टन अमरिंदर सिंह ने खुद उठाया यह मुद्दा

2022 का विधानसभा चुनाव लड़ने की चर्चा

8 दिसंबर 1927 को जन्मे प्रकाश सिंह बादल देश के उन दिग्गज नेताओं में से एक हैं जिन्होंने देश की आजादी की लहर और आजादी को देखा है। वह आजादी की लहर में सक्रिय रहे हैं। उन्होंने गांव से राजनीति की शुरूआत की। वह पहली बार 1957 में गिद्दड़बाहा विधानसभा हलके से विधायक बने थे। इतनी उम्र के बावजूद वह अब फिर से उनके 2022 के विधानसभा चुनाव लड़ने के चर्चे हैं। बताया जाता है कि शिरोमणि अकाली दल की तरफ से उन्हें लंबी विधानसभा क्षेत्र से फिर से चुनाव मैदान में उतारा जा रहा है। गाैरतलब है कि पिछले साल कृषि सुधार कानूनाें के मुद्दे पर अकाली दल ने एनडीए से गठबंधन ताेड़ लिया था। इस बार शिअद बसपा के साथ पंजाब विधानसभा का चुनाव लड़ रहा है।

यह भी पढ़ें-Parkash Singh Badal's Birthday: 94 के हुए प्रकाश सिंह बादल, आज भी जोश बरकरार, बेटे सुखबीर ने खास अंदाज में दी शुभकामना

chat bot
आपका साथी