तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान विष्णु देते हैं दर्शन : अवधेश पांडेय

पूर्वाचल श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में अवधेश पांडेय ने वीरवार को भगवान विष्णु की कथा सुनाई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Apr 2021 09:19 PM (IST) Updated:Thu, 22 Apr 2021 09:19 PM (IST)
तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान विष्णु देते हैं दर्शन : अवधेश पांडेय
तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान विष्णु देते हैं दर्शन : अवधेश पांडेय

संसू, लुधियाना : पूर्वाचल श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के सानिध्य में जीटीबी नगर ग्यासपुरा में आयोजित सात दिवसीय सरस संगीतमयी श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के तीसरे दिन कथा ब्यास पं.अवधेश पांडेय जी ने ध्रुव के चरित्र की कथा से भक्तों को अभिभूत किया। उन्होंने कहा कि सतयुग में अवधपुरी में राजा उत्तानपद राज करते थे। उनकी बड़ी रानी सुनीति थी। उनकी कोई संतान नहीं थी। देवर्षि नारद रानी को बताते हैं कि यदि तुम दूसरी शादी करवाओगी तो संतान प्राप्त होगी। रानी अपनी छोटी बहन सुरुचि की शादी राजा से करवा देती है। कुछ समय बाद सुरुचि को एक संतान की उत्पत्ति होती है। इसका नाम उत्तम रखा। उसके कुछ दिनों के बाद बड़ी रानी भी एक बालक ध्रुव को जन्म देती हैं। पांच वर्ष बाद जब राजा उत्तम का जन्मदिन मना रहे थे तो ध्रुव भी बच्चों के साथ खेलता हुआ उनकी गोद में बैठ गया। इस पर सुरुचि उठा देती है और कहती है कि यदि अपने पिता की गोद में बैठना है तो अगले जन्म तक इंतजार कर। ध्रुव को यह बात चुभ जाती है और वह वन में जाकर कठिन तपस्या करने लगते हैं। तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान विष्णु उन्हें दर्शन देते हैं और उन्हें मनचाहा वरदान देने का वचन देते हैं। इस प्रसंग से यह शिक्षा मिलती है कि किसी से भेदभाव नहीं करना चाहिए और प्रभु की भक्ति में कोई विघ्न नहीं डालना चाहिए।

भाजपा के वरिष्ठ नेता सुरेश अग्रवाल ने भगवान कृष्ण के दरबार में हाजिरी लगाई। उन्हें कमेटी ने सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर मुख्य आयोजक संजय गुप्ता, विनेश वर्मा, निर्मल साह, विजय तिवारी, सोनू गुप्ता, राजीव कुमार सिंह, राम तीरथ पाल, कृष्णा पंडित, न्यू रामनगर क्लब के मुख्य पदाधिकारी, सियाराम, सुबोध चौहान, दयाराम, राकेश मिश्रा, नीरज झा, तिवारीराम, अवध प्रकाश, चंदन झा धीरू, बीएस ठाकुर, राम चंद्र दुबे, अवध प्रकाश पांडे आदि भी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी