जीवन की खुशहाली के लिए हरियाली जरूरी : बेदी

वातावरण की संभाल के लिए हॉकी क्लब समराला ने लोगों से पौधे लगाने व इनकी संभाल करने की अपील की।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 Aug 2020 06:39 PM (IST) Updated:Thu, 13 Aug 2020 08:50 AM (IST)
जीवन की खुशहाली के लिए हरियाली जरूरी : बेदी
जीवन की खुशहाली के लिए हरियाली जरूरी : बेदी

जागरण संवाददाता, जगराओं : वातावरण की संभाल के लिए हॉकी क्लब समराला ने लोगों से पौधे लगाने व इनकी संभाल करने की अपील की। क्लब के प्रधान गुरप्रीत सिंह बेदी ने कहा कि पेड़ों की अंधाधुंध कटाई के बाद बंजर होती जा रही पंजाब की धरती को पुन: हरा-भरा बनाना है। संस्था हॉकी क्लब समराला की ओर से 2020 की हरियावल लहर का आगाज करते हुए पंजाबी गायक कमल हीर ने कहा कि यदि हम धरती पर मनुष्य के अस्तित्व को जीवित रखना चाहते हैं, तो हमें कुदरती स्त्रोतों को संभालना पड़ेगा। मनुष्य की लापरवाही के कारण प्रदूषित हो रहे वातावरण को पुन: हराभरा बनाने के लिए मिलकर काम करने की जरूरत है। क्लब के प्रधान गुरप्रीत सिंह बेदी ने बताया कि पिछले दस सालों से क्लब की ओर से वातावरण को हरा-भरा बनाने के लिए 96000 पौधे लगाए जा चुके हैं और सभी संस्थाओं के सहयोग से उनकी संभाल भी जारी है। इस मौके पर भूमि सुरक्षा विभाग मोहाली के एक्सईएन भूपिंदर सिंह ने कहा कि वातावरण के सुधार के लिए हमें एकजुट होकर साझे प्रयत्न करने चाहिए। मंच संचालक राजविदर समराला ने कहा कि विभिनन क्षेत्रों में काम करतीं संस्थाएं इस नेक कार्य के लिए हॉकी क्लब से जुड़े हैं। इस मौके पर हाकी क्लब समराला की ओर से कृषि विज्ञान केंद्र समराला में हर्बल गार्डन बनाने की शुरुआत की गई। हर्बल गार्डन में हर प्रकार के आयुर्वेदिक पौधे तुलसी, नीम, पौधे लगाए जाएंगे। इस मौके पर क्लब ने वातावरण की संभाल करने वाली शख्सियतों को सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर पंजाबी सब बरवाली के गुरदीप सिंह कंग, कृषि विज्ञान केंद्र के डॉ.दविदर तिवाड़ी, सरपंच बलजीत सिंह ढिल्लों शामिल थे।

chat bot
आपका साथी