हरियावल पंजाब हरियाली के लिए पौधे लगाने में जुटा

हरियावल पंजाब मुहिम की ओर से प्रदेश भर में पौधरोपण जल संरक्षण कचरा प्रबंधन हरित घर किचन गार्डनिग पालीथिन की रोकथाम हेतु कपड़े के थैले का वितरण व इकोब्रिक्स निर्माण का कार्य किया जा रहा है। संगठन के प्रदेश सह संयोजक पुनीत खन्ना ने कहा कि संस्था अब तक आठ लाख से अधिक पौधे लगा चुकी है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 06:38 PM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 06:38 PM (IST)
हरियावल पंजाब हरियाली के लिए पौधे लगाने में जुटा
हरियावल पंजाब हरियाली के लिए पौधे लगाने में जुटा

जागरण संवाददाता, जालंधर : हरियावल पंजाब मुहिम की ओर से प्रदेश भर में पौधरोपण, जल संरक्षण, कचरा प्रबंधन, हरित घर, किचन गार्डनिग, पालीथिन की रोकथाम हेतु कपड़े के थैले का वितरण व इकोब्रिक्स निर्माण का कार्य किया जा रहा है। संगठन के प्रदेश सह संयोजक पुनीत खन्ना ने कहा कि संस्था अब तक आठ लाख से अधिक पौधे लगा चुकी है। प्रांत संयोजक रामगोपाल के दिशानिर्देश अनुसार पंजाब को आठ विभागों में जैसे अमृतसर, पठानकोट, जालंधर, फिरोजपुर, बठिंडा, पटियाला, लुधियाना, चंडीगढ़ में विभाजित कर 30 टोलियों सक्रिय की गई हैं। संस्था द्वारा निशुल्क पौधरोपण किया जा रहा है। लुधियाना में भी संगठन की टोलियां पौधारोपण में लगी हैं।

संस्था का मुख्य लक्ष्य पर्यावरण संरक्षण कर पंजाब को फिर से खुशहाल बनाना है। अगर प्रदेश का पर्यावरण सुरक्षित होगा तभी पंजाब वासी बीमारियों से मुक्त होकर अच्छा जीवन निर्वाह कर पाएंगे। उन्होंने जनजन से अपील कर कहा प्रत्येक मनुष्य आपने जीवन में दो वृक्ष लगाकर प्राकृति वंदन अवश्य करें।

रामगोपाल के अनुसार पंजाब प्रदेश में तरनतारन, अमृतसर, बटाला, गुरदासपुर, पठानकोट, मुकेरिया, होशियारपुर, नवांशहर, फगवाड़ा,जलन्धर, कपूरथला, मोगा, फिरोजपुर, अबोहर, मुक्तसर, फरीदकोट, भटिडा, मानसा, बरनाला, संगरूर, पटियाला, जगराओं, खन्ना, लुधियाना में सुखदेव जिला टोली, विश्कर्मा जिला टोली, सराभा जिला टोली, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, मोहाली, चंडीगढ़ में 30 टोलियां सक्रिय हैं। सभी टोलियों को 11000 पेड़ इस मानसून में लगाने का लक्ष्य दिया गया है। संस्था के साथ सहयोगी एनजीओ, स्कूल, धार्मिक संगठन, समाजिक संगठन, शिक्षण संस्थान व सरकारी विभागों का भी सहयोग किया जा रहा है इस व्यवस्था से हरियावल योद्धा पर्यावरण संरक्षण के कार्यो में जुटे हुए हैं।

chat bot
आपका साथी