पेड़ लगाओ, वातावरण बचाओ संस्था ने वार्ड 28 में किया पौधारोपण

पेड़ लगाओ वातावरण बचाओ संस्था की ओर से रविवार को पौधारोपण किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 08:47 PM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 08:47 PM (IST)
पेड़ लगाओ, वातावरण बचाओ संस्था ने वार्ड 28 में किया पौधारोपण
पेड़ लगाओ, वातावरण बचाओ संस्था ने वार्ड 28 में किया पौधारोपण

जागरण संवाददाता, खन्ना : पेड़ लगाओ, वातावरण बचाओ संस्था की ओर से रविवार को पर्यावरण प्रेमी हरप्रीत सिंह प्रिस की अगुआई में वार्ड 28 स्थित भट्टियां इलाके में पौधारोपण किया गया। इस दौरान शीतला माता मंदिर के जलघर परिसर में पौधे लगाए गए। खन्ना नगर कौंसिल प्रधान कमलजीत सिंह लद्दड़ ने इस कार्यक्रम में विशेष तौर पर शिरकत की।

लद्दड़ ने संस्था की ओर से पर्यावरण सुरक्षा के लिए किए जा रहे कार्य की सराहना की गई। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए हर व्यक्ति द्वारा कम के कम एक पौधा जरूर लगाया जाना चाहिए। उन्होंने हरप्रीत सिंह द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की और भविष्य में हर तरह के सहयोग का वादा किया। समाजसेवी मास्टर राजवीर सिंह लिबड़ा ने कहा कि संस्था की तरफ से वातावरण बचाने के लिए आसपास के एरिया को हराभरा किया जा रहा है। यह एक सराहनीय कदम है। अध्यापकों की तरफ से भी इसमें योगदान दिया जाना चाहिए। हरप्रीत सिंह प्रिस ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग के बढ़ते खतरे को महसूस करते हुए उन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर पौधारोपण की मुहिम शुरू की है। इस अवसर पर शेर सिंह, परमजीत सिंह पम्मी, गुरदयाल सिंह भट्टियां, प्रंम चंद, सोहन लाल, बलविदर कुमार और विकास गुप्ता मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी