लुधियाना में खालसा कालेज फॉर वूमेन में फिजिक्स विभाग ने करवाया क्विज, प्रेरणा अग्रवाल ने पाया पहला स्थान

लुधियाना में खालसा कालेज फॉर वूमेन (केसीडब्ल्यू) सिविल लाइंस में फीजिक्स विभाग की ओर से क्विज कराया गया। क्विज का आयोजन वर्चुअल करवाया गया। प्रतियोगिता में 52 छात्राओं ने हिस्सा लिया। कालेज प्रिंसिपल डा. मुक्ति गिल ने क्विज में भाग लेने वाली सभी छात्राओं के प्रयास की सराहना की।

By Vinay kumarEdited By: Publish:Thu, 25 Feb 2021 02:57 PM (IST) Updated:Thu, 25 Feb 2021 02:57 PM (IST)
लुधियाना में खालसा कालेज फॉर वूमेन में फिजिक्स विभाग ने करवाया क्विज, प्रेरणा अग्रवाल ने पाया पहला स्थान
लुधियाना में खालसा कालेज फॉर वूमेन में प्रतियोगिता में अव्वल रहने वाले विद्यार्थियों को सम्मानिता किया गया।

लुधियाना, जेएनएन। लुधियाना में खालसा कालेज फॉर वूमेन (केसीडब्ल्यू) सिविल लाइंस में फीजिक्स विभाग की ओर से क्विज कराया गया जोकि फीजिक्स विभाग की हेड संगीता शर्मा की देखरेख में हुआ। क्विज का आयोजन वर्चुअल तरीके के साथ हुआ, जिसमें बीएससी-1 की 52 छात्राओं ने हिस्सा लिया। विजेता रहने वाली छात्राओं को पुरस्कृत करने के लिए कालेज आमंत्रित किया गया।

यह भी पढ़ें- लुधियाना पुलिस ने गुमशुदा एप्प किया लॉन्च, जानिए क्या होंगे इसके फायदे; ऐसे करें डाउनलोड

क्विज में फीजिक्स के बेसिक कांसेप्टस, प्रेक्टिकल संबंधी प्रश्न पूछे गए। विभागने यह क्विज विद्यार्थियों में साइंस और टेक्नालाजी के प्रति और अधिक रूचि बढ़ाने के उद्देश्य से कराया। फीजिक्स क्विज में प्रेरणा अग्रवाल ने पहला, प्राची ने दूसरा तथा जिया ने तीसरा स्थान पाया।

कालेज प्रिंसिपल डा. मुक्ति गिल ने क्विज में भाग लेने वाली सभी छात्राओं के प्रयास की सराहना की और कहा कि इस तरह के क्विज से विद्यार्थियों में हौसला बढ़ता है कि उनके लिए कुछ मुश्किल नहीं है। टाप टेन में आने वाली दस छात्राओं को प्रिंसिपल की तरफ से सर्टिफिकेटस भी दिए गए।

यह भी पढ़ें- सीसीटीवी फुटेज से पहचाने गए चोर, लुधियाना के फोकल प्वाइंट स्थित फैक्ट्री से चुराया था लाखों का स्क्रैप

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी