लुधियाना की सेंट्रल जेल में जर्दे की पुड़ियां ले जाता पेस्को कर्मी गिरफ्तार

सेंट्रल जेल में जर्दे की पुड़ियां लेकर जा रहे पेस्को कर्मी को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके खिलाफ केस दर्ज करके पूछताछ की जा रही है। एएसआइ जरनैल सिंह ने बताया कि आरोपित की पहचान मोगा के गांव भिंडर कलां निवासी लखविंदर सिंह के रूप में हुई।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 01:23 PM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 01:23 PM (IST)
लुधियाना की सेंट्रल जेल में जर्दे की पुड़ियां ले जाता पेस्को कर्मी गिरफ्तार
जेल में जर्दे की पुड़ियां लेकर जा रहे पेस्को कर्मी को गिरफ्तार कर लिया गया।

लुधियाना, जेएनएन। सेंट्रल जेल में जर्दे की पुड़ियां लेकर जा रहे पेस्को कर्मी को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके खिलाफ केस दर्ज करके पूछताछ की जा रही है। एएसआइ जरनैल सिंह ने बताया कि आरोपित की पहचान मोगा के गांव भिंडर कलां निवासी लखविंदर सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने सहायक जेल सुपरिंटेंडेंट कश्मीर सिंह की शिकायत पर उसके खिलाफ केस दर्ज किया।

पुलिस को दिए बयान में उसने बताया कि 27 सितंबर को लखविंदर सिंह जेल ड्यूटी पर था। उसी दौरान जब वो जेल के अंदर जाने लगा तो वहां तैनात सीआरपीएफ टीम ने उसकी तलाशी ली। जिसके दौरान उसके कब्जे से तंबाकू के तीन पैकेट बरामद हुए। उसे मौके पर ही गिरफ्तार करके उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया। ऐसा करके उसे जेल नियमों का उल्लंघन करके अपराध किया है। जेल में तैनात सुरक्षा कर्मियों के कब्जे से इससे पहले भी नशीले पदार्थ बरामद होते रहे हैं। 2019 में दो सुरक्षा कर्मियों को रंगे हाथ पकड़ा गया था।

इस साल 13 जुलाई के दिन ब्रोस्टल जेल में तंबाकू ले कर जा रहे पेस्को कर्मी को गिरफ्तार किया गया। जबकि 20 जुलाई को सेंट्रल जेेल में तैनात हवलदार के जूतों में छिपा कर रखी जर्दे की 8 पुड़ियां बरामद की गईं। बताया जाता है कि बाहर महज 10 रुपये में मिलने वाली यह पुड़ियां जेल के अंदर 500 से लेकर 1 हजार रुपये तक में बेची जाती हैं।

chat bot
आपका साथी