Farmers Protest: पेप्सू रोडवेज के डायरेक्टर खलीफा ने सिंघु बॉर्डर में किसानाें को जरूरी सामान बांटा

Farmers Protest पुरुषोत्तम लाल खलीफा ने कहा कि माेदी सरकार काे किसानाें की मांगाें पर विचार करना चाहिए। उन्हाेंने आराेप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बड़े घरानों का मोह त्याग कर अन्नदाताओं की मांगों को पूरा करना चाहिए।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Wed, 20 Jan 2021 05:39 PM (IST) Updated:Wed, 20 Jan 2021 05:39 PM (IST)
Farmers Protest: पेप्सू रोडवेज के डायरेक्टर खलीफा ने सिंघु बॉर्डर में किसानाें को जरूरी सामान बांटा
खलीफा ने सिंधु बॉर्डर पर किसानाें को दिया समर्थन। (जागरण)

जगराओं, (लुधियाना) जेएनएन। Farmers Protest: कृषि सुधार कानूनाें के विराेध में पंजाब के किसानाें काे हर वर्ग का समर्थन मिल रहा है। बुधवार काे पंजाब कांग्रेस के नेता एवं पेप्सू रोडवेज पंजाब के डायरेक्टर पुरुषोत्तम लाल खलीफा किसान विराेधी बिलाें काे रद करवाने के लिए सिंधु बॉर्डर पर धरना दे रहे किसानाें को समर्थन देने पहुंचे। इस मौके पर खलीफा ने किसानाें को कंबल, शॉल, जुराबें, टोपी, ब्रश, टूथपेस्ट, वेस्लीन क्रीम और कई तरह का सामान बांटा। यह सामान खलीफा के बेल्जियम में रहते दाेस्ताें ने भेजा था।

इस दाैरान खलीफा ने कहा कि माेदी सरकार काे किसानाें की मांगाें पर विचार करना चाहिए। उन्हाेंने आराेप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बड़े घरानों का मोह त्याग कर अन्नदाताओं की मांगों को पूरा करना चाहिए। खलीफा ने कहा कि अमेरिका में हुई हिंसा पर तो देश के प्रधानमंत्री ट्वीट कर रहे हैं परंतु आंदाेलन में जान गंवाने वाले किसानाें पर एक बार भी दुख नहीं व्यक्त किया। इस अवसर पर मोहित अरोड़ा व करण कपला आदि उपस्थित थे।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी