65 वर्ष से अधिक के बुजुर्गो को फ्री सफर की सुविधा मिले

जागरण संवाददाता जगराओं आल इंडिया रंगरेट दल के जिला अध्यक्ष ज्ञानी करनैल सिंह द्वारा पंजाब

By JagranEdited By: Publish:Sun, 11 Apr 2021 09:24 PM (IST) Updated:Sun, 11 Apr 2021 10:38 PM (IST)
65 वर्ष से अधिक के बुजुर्गो को फ्री सफर की सुविधा मिले
65 वर्ष से अधिक के बुजुर्गो को फ्री सफर की सुविधा मिले

जागरण संवाददाता, जगराओं : आल इंडिया रंगरेट दल के जिला अध्यक्ष ज्ञानी करनैल सिंह द्वारा पंजाब कांग्रेस के सीनियर लीडर एवं डायरेक्टर पेप्सू रोडवेज पंजाब पुरुषोत्तम लाल खलीफा के साथ लुधियाना के सर्किट हाउस में मीटिग की गई। जहां डायरेक्टर पेप्सू रोडवेज को एक मांगपत्र सौंपा गया। अध्यक्ष ज्ञानी करनैल सिंह ने बताया कि मांगपत्र में मुख्यमंत्री अमरिदर सिंह से पंजाब रोडवेज व पेप्सू रोडवेज में 65 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों का सफर फ्री करने की मांग की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा महिलाओं का पंजाब रोडवेज में सफर मुफ्त करना एक प्रशंसनीय कदम है, परन्तु इसके साथ ही उन्हें 65 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गो का सफर भी मुफ्त करना चाहिए। मौके पर पुरुषोत्तम लाल खलीफा ने कहा कि कैप्टन अमरिदर सिंह की अगुआई वाली सरकार ने हमेशा जनता के हित में फैसले दिए है। रंगरेटा दल के अधिकारियों से जो सुझाव मिला है, वह इस सुझाव संबंधी मुख्यमंत्री , ट्रासंपोर्ट मिनिस्टर रजिया सुल्तान, कैबिनेट मिनिस्टर अरुणा चौधरी व पेप्सू रोडवेज पंजाब के चेयरमैन केके शर्मा से विचार विमर्श करेंगे। पूरी कोशिश करेंगे कि पंजाब रोडवेज व पेप्सू रोडवेज में 65 साल से अधिक आयु के बुजुर्गो का सफर मुफ्त हो जाए। इस मौके पर लुधियाना कांग्रेस के उपाध्यक्ष रूपिदर सिंह रिकू, सचिव दिलेर सिंह, पंजाब कांग्रेस के सचिव दर्शन सिंह, एफसीआई के पूर्व सदस्य पृथीपाल सिंह व रंगरेटा दल के समूह सदस्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी