Protest In Ludhiana: सीवरेज जाम की समस्या पर भड़के लाेग, नगर निगम दफ्तर का किया घेराव

Protest In Ludhiana शहर के कई इलाकाें में सीवरेज समस्या गहरा गई है। लोगों की नारेबाजी को देखते हुए जोनल कमिश्नर ने उन्हें भरोसा दिलया कि इस सप्ताह के अंत तक वह अफसरों के साथ इलाके का दौरा करेंगे और उनकी समस्या का हल निकाला जाएगा।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Tue, 14 Sep 2021 02:04 PM (IST) Updated:Tue, 14 Sep 2021 02:04 PM (IST)
Protest In Ludhiana: सीवरेज जाम की समस्या पर भड़के लाेग, नगर निगम दफ्तर का किया घेराव
लोगों ने मंगलवार काे पार्षद परमजीत सिंह टोना गरचा के साथ नगर निगम जोन बी का घेराव किया। (जागरण)

जागरण संवाददाता, लुधियाना। Protest In Ludhiana: वार्ड नंबर 28 के लोग चार साल से सीवरेज जाम की समस्या से जूझ रहे हैं। लेकिन निगम अफसर इसे गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। सीवरेज की सफाई के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है और इलाके में गलियां पूरी तरह पानी से भरी हैं। गुस्साए लोगों ने मंगलवार काे पार्षद परमजीत सिंह टोना गरचा के साथ नगर निगम जोन बी का घेराव किया और जोनल कमिश्नर को अपना मांगपत्र साैंपा। इलाके के लोगों ने जोनल कमिश्नर को कहा कि एक बाद उनके इलाके का जायजा लें और उसके बाद वह अपनी प्रतिक्रिया दें। लोगों की नारेबाजी को देखते हुए जोनल कमिश्नर ने उन्हें भरोसा दिलया कि इस सप्ताह के अंत तक वह अफसरों के साथ इलाके का दौरा करेंगे और उनकी समस्या का हल निकाला जाएगा।

 ढंडारी के करीब एक दर्जन मोहल्लों में सीवरेज जाम की समस्या है। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार सुबह करीब 100 लोग पार्षद के साथ जोन बी दफ्तर पहुंचे जहां उन्होंने निगम अफसरों व पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। पार्षद परमजीत सिंह गरचा ने कहा कि इलाके में सीवरेज जाम की समस्या चार साल से है। रोजाना अफसरों को समस्या दूर करने को कहा जा रहा है। उन्होंने कहा कि वहां डिस्पोजल बनाने का टेंडर जारी कर दिया गया लेकिन सीवरेज जाम से परेशान लोगों का अब धैर्य खत्म हो गया है जिसकी वजह से वह रोष में हैं।

यह भी पढ़ें-Strike In Ludhiana: लुधियाना में 22 व 23 सितंबर को कलम छोड़ हड़ताल करेंगे DC दफ्तरों के कर्मी

पक्का धरना लगाने की दी चेतावनी

उन्होंने कहा दस दिन में अगर इलाके में सीवरेज की सफाई नहीं करवाई गई तो जोन बी के बाहर बड़ी गिनती में लोग पक्का धरना लगाकर बैठ जाएंगे। उन्होंने बताया कि प्रेम नगर, ढंडारी खुर्द, जगदीश कालोनी, विशाखा कालोनी, ढंडारी गांव, गरचा कालोनी, पूर्वा कालोनी, न्यू दुर्गा कालोनी, शिव कालोनी व अन्य कालोनियों में लोग समस्या से जूझ रहे हैं।

यह भी पढ़ें-Honey Trap: पाकिस्तानी युवती ने सैन्य Whatsapp ग्रुपों में लगाई सेंध, लुधियाना के जसविंदर से OTP मंगवा आपरेट कर रही थी नंबर

chat bot
आपका साथी