लुधियाना के सेवा केंद्र में सुबह से ही लग जाती है लाेगाें की कतारें, प्रशासन बना अंजान

ग्यासपुरा बिजली दफ्तर रोड सेवा केंद्र के आधार सेंटर पर लोगों की काफी भीड़ उमड़ रही है। लॉकडाउन के बाद आधार कार्ड बनवाने और उसमें करेक्शन के लिए लोगों की भीड़ इन सेंटरों पर इकट्ठा हो रही है। लोग सुबह तीन बजे से ही सेंटर पर पहुंच रहे हैं।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Thu, 21 Jan 2021 11:51 AM (IST) Updated:Thu, 21 Jan 2021 11:51 AM (IST)
लुधियाना के सेवा केंद्र में सुबह से ही लग जाती है लाेगाें की कतारें, प्रशासन बना अंजान
सेवा केंद्र पर लोगाें काे परेशानियाें का सामना करना पड़ रहा है। (जागरण)

लुधियाना, जेएनएन। सेवा केंद्र पर लोगाें काे परेशानियाें का सामना करना पड़ रहा है।  रोजाना चक्कर काटने के बाद भी उनका काम नहीं हाे पा रहा है। वहीं सेवा केंद्र के अधिकारी और कर्मचारी लाेगों  की  समस्या को सुलझाने की बजाय परेशानियां बढ़ा रहे हैं। केंद्र के कर्मचारियों का कहना है कि नेटवर्क की प्रॉब्लम के कारण वह लोगों का काम नहीं कर पाते हैं, जिससे यहां दिनभर भीड़ लगी रहती है।

धार कार्ड बनवाने व करेक्शन के लिए आ रहे लाेग

ग्यासपुरा बिजली दफ्तर रोड सेवा केंद्र के आधार सेंटर पर लोगों की काफी भीड़ उमड़ रही है। लॉकडाउन के बाद  आधार कार्ड बनवाने और उसमें करेक्शन के लिए लोगों की भीड़ इन सेंटरों पर इकट्ठा हो रही है। लोग सुबह तीन बजे  से ही सेंटर पर पहुंच रहे हैं। कोरोना से बचाव के लिए बनाए गए सभी नियमों की यहां धज्जियां उड़ाई जा रही है। लोगों के चेहरे पर न मास्क नजर आ रहा और न फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन हो रहा है। छोटे बच्चे भी कड़ाके की ठंड में सेवा केंद्र जा रहे हैं।

लॉकडाउन खुलने के बाद सभी गतिविधियां शुरू

आधार की आवश्यकता आज हर काम में पड़ती है। लॉकडाउन खुलने के बाद सभी गतिविधियां शुरू हो चुकी हैं। कई लोगों को पीएफ के पैसे निकालने के लिए तो कुछ किसी योजना में जमा करने के लिए आधार कार्ड की जरूरत है। ऐसे में सैकड़ों लोग सेंटर में पहुंच रहे हैं। सुबह से शाम तक लाइनें लगी रहती है।      

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी