होली पर लोग चाइनीज रंगों का करें बहिष्कार: नवल

भाजपा टिब्बा रोड मंडल वार्ड 11 के दफ्तर में भाजपा युवा मोर्चा ने बैठक हुई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 21 Mar 2021 06:57 PM (IST) Updated:Sun, 21 Mar 2021 06:57 PM (IST)
होली पर लोग चाइनीज रंगों का करें बहिष्कार: नवल
होली पर लोग चाइनीज रंगों का करें बहिष्कार: नवल

संसू, लुधियाना : भाजपा टिब्बा रोड मंडल वार्ड 11 के दफ्तर में भाजपा युवा मोर्चा ने बैठक हुई। मीटिग की अध्यक्षता मंडल प्रधान जसदेव तिवारी ने की। जिला सचिव नवल किशोर जैन और टिब्बा रोड मंडल प्रभारी कैलाश चौधरी विशेष रूप से बैठक में पहुंचे थे। इस मौके पर प्रदीप सिंह ने साथियों सहित विनोद गौतम प्रभारी टिब्बा रोड युवा मोर्चा और दीपक झा को सिरोपा डालकर सम्मानित किया। मंडल प्रभारी कैलाश चौधरी ने कहा कि 2022 में भाजपा सरकार बनाएगी। नवल जैन ने सबका अपील की। उन्होंने प्रदेश के लोगों से होली के अवसर पर चाइनीज रंगों का बहिष्कार करने और शारीरिक दूरी बनाए रखने की अपील की है। जसदेव तिवारी ने कोरोना टीका लगवाने की अपील की। इस मौके पर मंडल महामंत्री अमित राय, सुरेश मिगलानी, प्रमोद कुमार, राकेश सोढ़ी, मंगल यादव, प्रिस उपाध्याय, अजीत कुमार, मोनू कुमार, राजेश कुमार, संतोष सिंह, डब्ल्यू साहनी, विजय आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी