केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर बोले, देश में आंतरिक सुरक्षा हुई मजबूत, लोगों का बढ़ा विश्वास

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने लुधियाना में कहा कि पिछले दिनों कई ठोस एवं महत्वपूर्ण फैसले आए। सभी पक्षों के लोगों ने इसे स्वीकार किया और सिर माथे पर लिया।

By Sat PaulEdited By: Publish:Mon, 11 Nov 2019 02:05 PM (IST) Updated:Tue, 12 Nov 2019 08:46 AM (IST)
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर बोले, देश में आंतरिक सुरक्षा हुई मजबूत, लोगों का बढ़ा विश्वास
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर बोले, देश में आंतरिक सुरक्षा हुई मजबूत, लोगों का बढ़ा विश्वास

लुधियाना, जेएनएन। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा है कि देश में आंतरिक सुरक्षा मजबूत हुई है और लोगों का व्यवस्था में विश्वास बढ़ा है। पिछले दिनों कई ठोस एवं महत्वपूर्ण फैसले आए। राम जन्म भूमि मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला आया। सभी पक्षों के लोगों ने इसे स्वीकार किया और सिर माथे पर लिया। इससे आपसी भाईचारा और मजबूत हुआ। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर सोमवार को नेहरू सिद्धांत केंद्र की ओर से सतपाल मित्तल नेशनल अवार्ड वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित हुए।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इससे पहले जम्मू कश्मीर में धारा 370 खत्म हुई। जम्मू-कश्मीर के लोगों ने हिम्मत एवं एकजुटता दिखाई और कहीं पर भी हिंसा नहीं हुई। लोगों ने इसे भी सहर्ष ही स्वीकार किया। साथ ही जावड़ेकर ने यह भी स्वीकार किया कि जम्मू-कश्मीर में अभी भी आतंकी घटनाएं हो रही हैं। उनसे सुरक्षा बल कड़ाई से निपट रहे हैं। इसके अलावा माओवादी भी एक दायरे में ही सिमट कर रह गए हैं। जावड़ेकर ने कहा कि पहले आए दिन बम फूटते थे, लेकिन अब लोगों का देश की व्यवस्था में विश्वास बढ़ा है। जावड़ेकर ने कहा कि अब देश की जनता न्यू इंडिया के निर्माण में जुट गई है और पूरा सहयोग दे रही है। 

पाकिस्तान में जाकर दर्शन कर रही संगत

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री ने कहा कि सिखों के पवित्र धर्म स्थल श्री करतारपुर साहिब के दर्शनों को जाने के लिए कॉरिडोर भी खुल गया है। अब संगत पाकिस्तान में जाकर करतारपुर साहिब के दर्शन कर सकती है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार मिशन विद विजन विदाउट कमीशन के मूल मंत्र पर चल रही है और यही सरकार की पहचान भी बन गया है।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी