Weather Forecast Ludhiana: लुधियाना में छाए घने बादल, तेज हवाएं चलनी शुरू; बारिश के आसार

Weather Forecast Ludhiana समय से पहले मानसून आने और उसके बाद भटक जाने के कारण मौसम के मिजाज में लगातार बदलाव आ रहा है। बुधवार को प्रदेश भर में तापमान बढ़ने से लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा था।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Thu, 24 Jun 2021 09:25 AM (IST) Updated:Thu, 24 Jun 2021 10:53 AM (IST)
Weather Forecast Ludhiana: लुधियाना में छाए घने बादल, तेज हवाएं चलनी शुरू; बारिश के आसार
शहर में वीरवार सुबह साढ़े आठ बजे तक तेज धूप रही। (सांकेतिक तस्वीर)

लुधियाना, जेएनएन। Weather Forecast Ludhiana: शहर में वीरवार सुबह साढ़े आठ बजे तक तेज धूप रही। इस दौरान तापमान भी 29 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके बाद नौ बजे मौसम बदला। धूप गायब हो गई और बादल छा गए। बादलों के साथ-साथ तेज हवाएं भी चल रही थी। इसके चलते गर्मी से राहत महसूस हो रही थी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आज बादलों की आवजाही लगी रहेगी। दोपहर बाद तेज हवाएं भी चल सकती है। शाम को गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं। 25 व 26 जून को बारिश की भी संभावना है। हालांकि हल्की बारिश ही होगी।

गाैरतलब है कि समय से पहले मानसून आने और उसके बाद भटक जाने के कारण मौसम के मिजाज में लगातार बदलाव आ रहा है। बुधवार को प्रदेश भर में तापमान बढ़ने से लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। हालांंकि मौसम विभाग की मानें तो वीरवार से प्रदेश के ज्यादातर इलाके में बादल छाएंगे, लेकिन लुधियाना व आसपास के इलाके में कड़ी धूप निकलेगी।

बुधवार काे बठिंडा सबसे ज्यादा गर्म रहा

पंजाब के बड़े पांच शहरों में से बठिंडा सबसे ज्यादा गर्म रहा। बठिंडा में अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री रहा, जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा था। बठिंडा में भी अगले तीन दिन बादल छाए रहेंगे। अमृतसर में अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री रहा, जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा था। लेकिन अमृतसर में अगले चार दिन बादल छाएंगे और कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी का अनुमान है। साथ ही अधिकतम तापमान में भी हल्की कमी आने की संभावना है। लुधियाना में अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री रहा, जो सामान्य से चार डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया। इसी तरह पटियाला में भी अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा था। पटियाला में वीरवार से बादल छाएंगे।

यह भी पढ़ें-पंजाब के Halwara International Airport टर्मिनल का अगस्त में शुरू होगा निर्माण, एयरपोर्ट अथाॅरिटी को भेजा डिजाइन

यह भी पढ़ें-GST Intelligence Raid In Ludhiana: फर्जी फर्में बना 630 करोड़ की बोगस बिलिंग करने पर कारोबारी गिरफ्तार, 98 करोड़ का लगाया चूना

chat bot
आपका साथी