जालंधर से लुधियाना जाती थी चोरी करने, गुड़ मंडी में मोबाइल चुराती यूं पकड़ी गई शातिर महिला

लुधियाना के व्यस्ततम गुड़ मंडी इलाके में सामान खरीद रहे व्यक्ति का मोबाइल एक महिला ने चोरी कर लिया। व्यक्ति ने शोर मचाया तो लोगों ने उसे पकड़ लिया। महिला की निशानदेही पर एक और मोबाइल फोन बरामद किया गया।

By Vinay kumarEdited By: Publish:Mon, 22 Feb 2021 12:59 PM (IST) Updated:Mon, 22 Feb 2021 12:59 PM (IST)
जालंधर से लुधियाना जाती थी चोरी करने, गुड़ मंडी में मोबाइल चुराती यूं पकड़ी गई शातिर महिला
लुधियाना में मोबाइल चोरी करती महिला को लोगों ने पकड़ा।

लुधियाना, जेएनएन। लुधियाना के व्यस्ततम गुड़ मंडी इलाके में सामान खरीद रहे व्यक्ति का मोबाइल एक महिला ने चोरी कर लिया। मगर व्यक्ति के शोर मचाने पर जमा हुए लोगों ने मौके पर ही उसे पकड़ लिया। उसके कब्जे से झपटा गया मोबाइल फोन भी काबू कर लिया गया। सूचना मिलने पर पहुंची थाना कोतवाली ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

उसके खिलाफ केस दर्ज करके सोमवार अदालत में पेश किया गया। जहां से एक दिन का रिमांड हासिल करके कड़ी पूछताछ की जा रही है। उसकी निशानदेही पर एक और मोबाइल फोन बरामद किया गया। एसएचओ हरजीत सिंह ने बताया कि महिला की पहचान जालंधर के संतोषी नगर स्थित गोल्डी के कमरा नंबर 4 में रहने वाली किराएदार सारिका के रूप में हुई। पुलिस ने हैबोवाल कलां के रणजोध पार्क निवासी कमल कुमार मेहता की शिकायत पर उसके खिलाफ केस दर्ज किया।

अपने बयान में उसने बताया कि रविवार शाम 7 बजे वो गुड़ मंडी स्थित कपड़े की दुकान से एक शर्ट खरीद रहा था। उसी दौरान उक्त महिला ने उसका मोबाइल फोन चोरी किया और भागने लगी। मगर कमल ने शोर मचा दिया। जिस पर लोगों ने मौके पर ही उसे काबू करके उसके कब्जे से वीवो कंपनी का मोबाइल फोन बरामद कर लिया। हरजीत सिंह ने बताया कि महिला के कब्जे से एक और मोबाइल फोन बरामद किया गया। जिसे उसने पिछले रविवार चौड़ा बाजार से चोरी किया था। उससे की जा रही पूछताछ में और भी खुलासे हो सकते हैं।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी