संतोष के अभाव में तनावग्रस्त हो रहे लोग: महासाध्वी मीना

संत मुनि महाराज हमारे देश की अमूल्य धरोहर हैं। जब हम उनके सानिध्य में जाते हैं उनकी संगत करते हैं तब हमारे ज्ञान में वृद्धि होती है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 14 Jun 2021 01:00 AM (IST) Updated:Mon, 14 Jun 2021 01:00 AM (IST)
संतोष के अभाव में तनावग्रस्त हो रहे लोग: महासाध्वी मीना
संतोष के अभाव में तनावग्रस्त हो रहे लोग: महासाध्वी मीना

संस, लुधियाना: संत मुनि महाराज हमारे देश की अमूल्य धरोहर हैं। जब हम उनके सानिध्य में जाते हैं, उनकी संगत करते हैं तब हमारे ज्ञान में वृद्धि होती है। इस ज्ञान के प्रकाश में हमें जीवन जीने का ढंग व कला प्राप्त होती है। उक्त विचार एसएस जैन स्थानक सिविल लाइंस कम्युनिटी सेंटर में विराजमान महासाध्वी मीना महाराज ने व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि जिसके द्वारा व्यक्ति जहां अपना हित चितन करता है, उसके साथ वह समाज व राष्ट्र के प्रति भी वफादार बनता है। वर्तमान समय में चल रहे कोरोना के संबंध में उन्होंने कहा कि हमें देश और राष्ट्र के प्रति वफादार होना चाहिए। जो राष्ट्र के प्रति हित की भावना नहीं रखता, उसके जीवन में कभी इंसानियत नहीं आ सकती। उसके सब धर्म-कर्म झूठे साबित होते हैं। उन्होंने कहा कि आज हर व्यक्ति तनावपूर्ण जीवन जी रहा है। चाहे बच्चा, बूढ़ा या जवान हो, सभी तनाव से ग्रस्त हैं। इसका कारण है संतोष का अभाव होना। हमारे जीवन में जितनी अधिक इच्छाएं होंगी उतने ही हम दुखी होंगे।

chat bot
आपका साथी