पेंशनरों ने किया पनबस कर्मचारियों की हड़ताल का समर्थन

पैंशनर्स यूनियन जगराओं ब्रांच की मासिक मीटिग शहीद नछत्तर सिंह धालीवाल भवन में चेयरमैन गुरदीप सिंह मोती की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार कर्मचारियों व पेंशनर्स से धक्का कर रही है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Dec 2021 08:55 PM (IST) Updated:Wed, 08 Dec 2021 08:55 PM (IST)
पेंशनरों ने किया पनबस कर्मचारियों की हड़ताल का समर्थन
पेंशनरों ने किया पनबस कर्मचारियों की हड़ताल का समर्थन

जागरण संवाददाता, जगराओं : पैंशनर्स यूनियन जगराओं ब्रांच की मासिक मीटिग शहीद नछत्तर सिंह धालीवाल भवन में चेयरमैन गुरदीप सिंह मोती की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार कर्मचारियों व पेंशनर्स से धक्का कर रही है। उन्होंने पेंशन में 15 फीसदी वृद्धि के नोटिफकेशन को रद करके 2.59 के गुणांक से पे-कमिशन की सिफारिश अनुसार वृद्धि देने व बनता बकाया जल्द देने की मांग की। पनबस व पीआरटीसी कर्मचारियों की हड़ताल को समर्थन देते सरकार से मांग करते है कि पनबस कर्मचारियों को पक्का किया जाए और कर्जामुक्त पनबस रोडवेज में शामिल करके यह हल हो सकता है। यदि सरकार ने पनबस कर्मचारियों खिलाफ कोई विभागीय कारवाई की तो पेंशनर्स पनबस कर्मचारियों के साथ खड़े होंगे। एसोसिएशन ने कहा कि 19 दिसंबर 2021 को खरड़ में हो रही सांझा कर्मचारी मंच की ओर से की जा रही रैली में बढ़ चढ़ कर कर्मचारी भाग लेंगे। इस मौके पर अवतार सिंह गगड़ा, सूबा सचिव परमजीत सिंह, जगदीश सिंह काउंके, एक्टिग प्रधान ,बलजीत सिंह बिल्लू, बचित्तर सिंह, पृथपाल सिंह पंडोरी, हरबंस सिंह मोगा, गुरमेल सिंह रूमी, दलजीत सिंह चूहड़चक, रसाल सिंह, हरमीत सिंह सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी