पटियाला पुलिस ने गांव चौरा में देसी शराब की नकली फैक्ट्री पकड़ी, तीन लाेग गिरफ्तार; दाे फरार

सिटी पुलिस ने गांव चौरा में चल रही देसी शराब की नकली फैक्ट्री को पकड़ा है। फैक्ट्री को चलाने वाले 3 लोग गिरफ्तार कर लिए हैं जबकि दो फरार हैं। पुलिस का कहना है कि आराेपिताें से पूछताछ जारी है।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 02:35 PM (IST) Updated:Tue, 22 Jun 2021 02:35 PM (IST)
पटियाला पुलिस ने गांव चौरा में देसी शराब की नकली फैक्ट्री पकड़ी, तीन लाेग गिरफ्तार; दाे फरार
सिटी पुलिस ने गांव चौरा में चल रही देसी शराब की नकली फैक्ट्री को पकड़ा। (जागरण)

पटियाला, जेएनएन। सिटी पुलिस ने गांव चौरा में चल रही देसी शराब की नकली फैक्ट्री को पकड़ा है। इस फैक्ट्री को चलाने वाले 3 लोग गिरफ्तार कर लिए हैं जबकि दो फरार हैं। मार्च 2020 को इन लोगों ने शराब की नकली फैक्ट्री लगाई थी। सबसे पहले इन लोगों ने एकता कॉलोनी में शराब की फैक्ट्री लगाई जिसके 10 दिनों के बाद लोगों को शक होने पर फैक्ट्री को घनौर इलाके में शिफ्ट कर दिया था जहां से अब यह लोग चौरा गांव में शराब की फैक्ट्री चला रहे थे।

यह भी पढ़ें-पति से फेसबुक पर दोस्ती कर पत्नी से दुष्कर्म की कोशिश, भतीजी की शादी में हुई थी यूपी के युवक से मुलाकात

रिलायंस पेट्रोल पंप से लूट के मामले में पुलिस ने छह गिरफ्तार

एसएसपी डॉ संदीप कुमार गर्ग ने इसकी जानकारी मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस के दौरान दी। गाैरतलब है कि शहर के कई इलाकाें में पिछले कुछ समय से अवैध शराब की तस्करी का धंधा बेखाैफ जारी है। इसके अलावा पटियाला के सरहिंद रोड पर रिलायंस पेट्रोल पंप से लूट के मामले में पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

मोबाइल टावर की तीन बैटरियां चोरी

लुधियाना। साहनेवाल के गांव धरोड़ में लगे मोबाइल टावर की बैटरियां चोरी हो गईं। अब थाना साहनेवाल पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज करके छानबीन शुरू की है। एएसआइ गुरमीत सिंह ने बताया कि उक्त केस एसएएस नगर मोहाली निवासी सचिन कुमार की शिकायत पर दर्ज किया गया। अपने बयान में उसने बताया कि वो रिलाएंस जीओ कंपनी में लीगल मैनेजर सर्कल पंजाब मोहाली में तैनात है। उनकी कंपनी का एक टावर गांव धरोड़ में लगा हुआ है। जिसके बारे में 12 जून को पता चला कि टावर के बाक्स में रखीं 3 बैटरियां चोरी हो गई हैं। गुरमीत सिंह ने कहा कि आरोपितों का सुराग लगाने के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की जा रही है।

chat bot
आपका साथी