Patiala Fiancee Murder: कर्फ्यू में दो बीवियां व मंगेतर नहीं संभाल पाने पर नवनिंदर ने रची कत्ल की साजिश, पहली पत्नी पर आजमाए कई तरीके

Patiala Finacee Murder कोविड की वजह से लगे कर्फ्यू के दौरान नवनिंदर अपनी दोनों पत्नियों व मंगेतर को संभाल नहीं पाया था। कई-कई रात तक पत्नियों के पास न पहुंचने पर सवालों के जवाबों से परेशान होकर उसने कत्ल की प्लानिंग शुरू कर दी थी।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Tue, 26 Oct 2021 03:39 PM (IST) Updated:Tue, 26 Oct 2021 03:39 PM (IST)
Patiala Fiancee Murder: कर्फ्यू में दो बीवियां व मंगेतर नहीं संभाल पाने पर नवनिंदर ने रची कत्ल की साजिश, पहली पत्नी पर आजमाए कई तरीके
आरोपित नवनिंदर ने छपिंदर कौर से पहले पहली पत्नी की भी हत्या की थी।

जासं, पटियाला। Patiala Finacee Murder हवस में अंधे होकर लड़कियों को फंसाने वाले नवनिंदर प्रीतपाल सिंह ने पहली पत्नी सुखदीप कौर को कत्ल करने के लिए कई योजनाएं बनाईं थी। अंगीठी की गैस से मौत होने का पता चलने पर उसने इस तरह भी उसे मारने की कोशिश की थी लेकिन सफल नहीं हो सका। बाद में उसे नाइट्रोजन गैस सुंघाकर मार डाला था। यही तरीका बाद में मंगेतर छपिंदर कौर की हत्या करने के लिए अपनाया।  दरअसल, कोविड की वजह से लगे कर्फ्यू के दौरान नवनिंदर अपनी दोनों पत्नियों व मंगेतर को संभाल नहीं पाया था। कई-कई रात तक पत्नियों के पास न पहुंचने पर सवालों के जवाबों से परेशान होकर उसने कत्ल की प्लानिंग शुरू कर दी थी। नवनिंदर निवासी अर्बन एस्टेट फेज वन सलारिया विहार इस समय मंगेतर छपिंदरपाल कौर के कत्ल केस में छह दिन के पुलिस रिमांड पर है।

सुखदीप के गर्भवती होने की वजह से उसकी संभाल की जिम्मेदारी से परेशान होकर वह सबसे पहले उसे ही कत्ल करने की कोशिशें करने लगा। रिमांड में पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ कि उसने तीन-चार बार सुखदीप के कत्ल की कोशिश की थी लेकिन विफल रहा था। 

9 महीने में 2 शादी करके तीसरी से मंगनी की थी

नवनिंदर सिंह ने फरवरी 2018 में सुखदीप कौर के साथ पहली शादी की थी। फिर, 1 अक्टूबर, 2018 को लखविंदर कौर निवासी भवानीगढ़ के साथ शादी कर ली। सुखदीप कौर को उसने एसएसटी नगर में तो लखविंदर कौर को अर्बन एस्टेट फेस दो में किराये के मकान में रखा था। दोनों ही पत्नियों को वह अभी बच्चा नहीं करने की बात कहता था ताकि उसकी पोल न खुले।

इसके बाद वह गंगानगर में कानून की पढ़ाई करने चला गया, जहां उसकी मुलाकात छपिंदरपाल कौर के साथ हुई। छपिंदर के साथ भी उसने लाकडाउन लगने से पहले मंगनी कर ली थी। इधर, पहली पत्नी गर्भवती थी तो वहीं लाकडाउन और कर्फ्यू लग गया। ऐसे में नवनिंदर कहीं आ-जा नहीं सका तो खुद को बचाने के लिए सुखदीप के कत्ल को अंजाम देने की प्लानिंग शुरू कर दी।

माता-पिता शादियों व कत्ल से अनजान

पुलिस की पूछताछ में आरोपित नवनिंदर के माता-पिता अभी तक कत्ल व आरोपित की शादियों से अंजान बताए जा रहे हैं। करीब 85 वर्ष के दोनों बजुर्गों के अनुसार उन्होंने कभी शादी को लेकर बच्चों पर दबाव नहीं बनाया। न ही कभी पूछा। इस वजह से उन्हें इस बारे में कुछ जानकारी नहीं है।

chat bot
आपका साथी