किसानों के संघर्ष के साथ डट कर खड़े रहेंगे : टिल्लू

शिरोमणि अकाली दल (डेमोक्रेटिक) के खन्ना हलका इंचार्ज सुखवंत सिह टिल्लू ने कहा कि केंद्र में सत्ता पर काबिज भाजपा ने लोकसभा चुनाव में किसानों की आमदनी दोगुनी करने का दावा किया था लेकिन किसानों को धरनों और प्रदर्शनों के लिए मजबूर कर दिया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Oct 2020 07:56 PM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 01:40 AM (IST)
किसानों के संघर्ष के साथ डट कर खड़े रहेंगे : टिल्लू
किसानों के संघर्ष के साथ डट कर खड़े रहेंगे : टिल्लू

जासं, खन्ना : शिरोमणि अकाली दल (डेमोक्रेटिक) के खन्ना हलका इंचार्ज सुखवंत सिह टिल्लू ने कहा कि केंद्र में सत्ता पर काबिज भाजपा ने लोकसभा चुनाव में किसानों की आमदनी दोगुनी करने का दावा किया था लेकिन किसानों को धरनों और प्रदर्शनों के लिए मजबूर कर दिया है। किसानों के इस संघर्ष में उनकी पार्टी पूरी तरह से किसानों के साथ खड़ी है। उन्होंने आगे कहा कि शिअद (डी) शुरू से ही खेती कानूनों के खिलाफ हैं। इसके खिलाफ संघर्ष में किसान संगठन जो भी फैसला लेंगे, वे उनके साथ खड़े हैं।

chat bot
आपका साथी