लुधियाना से चोरी आटो को तलाश करते कबाड़ी की दुकान पर पहुंचा मालिक, गोदाम में ढूंढ निकाला इंजन

आटाे चालक का आरोप है कि उसे वहां जबरदस्ती 10 हजार रुपये देकर उसका आधार कार्ड और आरसी छीनी ली गई। उससे एक दस्तावेज पर दस्तखत करा उसे भगा दिया। सिटी पुलिस मामले की जांच कर रही है।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 01:22 PM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 01:22 PM (IST)
लुधियाना से चोरी आटो को तलाश करते कबाड़ी की दुकान पर पहुंचा मालिक, गोदाम में ढूंढ निकाला इंजन
चोरी के वाहन खरीदने वाले कबाड़ी की पुलिस को तलाश। (सांकेतिक तस्वीर)

जागरण संवाददाता, लुधियाना। चोरी हुए आटो रिक्शा काे तलाशते हुए उसका मालिक एक कबाड़ी के गोदाम तक जा पहुंचा। वहां उसने अपने आटो रिक्शा का इंजन नंबर देख उसे पहचान लिया। अपनी पोल खुलते देख कबाड़ी उसे अंदर ले गया। रिक्शा चालक का आरोप है कि उसे वहां जबरदस्ती 10 हजार रुपये देकर उसका आधार कार्ड और आरसी छीनी ली गई। उससे एक दस्तावेज पर दस्तखत करा उसे भगा दिया।

अब थाना फोकल प्वाइंट पुलिस ने उस कबाड़ी के खिलाफ केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने वो 10 हजार रुपये की नगदी भी अपने कब्जे में ले ली है। एएचओ दविंदर शर्मा ने बताया कि अारोपित बाजीगर बस्ती गांव छंदड़ां निवासी कश्मीरा सिंह है। पुलिस ने चंडीगढ़ रोड स्थित जीवन नगर निवासी मिंटू सिंह की शिकायत पर उसके खिलाफ केस दर्ज किया।

अपने बयान में उसने बताया कि 17 सितंबर को उसने अपना आटो रिक्शा चंडीगढ़ रोड स्थित अंबे मार्बल के सामने खड़ा किया था। जाे वहां से चोरी हो गया। उसी दिन से वो लगातार उसकी तलाश में घूम रहा था। 24 सितंबर काे वो घूमते हुए गांव छंदड़ां की बाजीगर कालाेनी स्थित उस कबाड़ी के गोदाम में पहुंचा। जहां बहुत सारे वाहन खोल कर उनके पुर्जा पुर्जा अलग करके रखे हुए थे। उन्हें चेक करते हुए उसे अपने आटो रिक्शा का इंजिन वहां पड़ा मिल गया।

आरोप है कि उसने जब कबाड़ी से उसके बारे में बात की तो वो अपने 4 साथियों की मदद से उसे अंदर ले गया। जबरदस्ती उसकी जेब में 10 हजार रुपये डाल दिए गए। उसके आधार कार्ड और आरसी का फोटोस्टेट कापी लेकर उसके दस्तखत करा लिए। वहां से निकल कर उसने मामले की शिकायत पुलिस काे दी। दविंदर शर्मा ने कहा कि आरोपित की गिरफ्तारी के लिए रेड की गई थी। मगर वो फरार मिला। उसकी तलाश जारी है। जल्दी ही उसे काबू कर लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी