JEE Main Examination: पिछले साल नहीं दे सके थे जेईई एडवांसड तो अबकी बार मिलेगा केवल एक मौका, जानें शेड्यूल

जेईई एडइंडियन इंस्टीट्यूट आफ टेक्नालाजी खड़गपुर ने जेईई एडवांसड 2021 के लिए रजिस्ट्रेशन को दोबारा रिवाइज कर दिया है। विद्यार्थी अब 20 सितंबर रात 12 बजे तक अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं जबकि फीस का भुगतान 21 सितंबर रात आठ बजे तक कर सकते हैं।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 11:50 AM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 11:50 AM (IST)
JEE Main Examination: पिछले साल नहीं दे सके थे जेईई एडवांसड तो अबकी बार मिलेगा केवल एक मौका, जानें शेड्यूल
20 सितंबर को बंद हो रही है रजिस्ट्रेशन। (सांकेतिक तस्वीर)

लुधियाना, [राधिका कपूर]। ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (जेईई) मेंस क्वालीफाई करने वाले विद्यार्थियों का पूरा फोकस अब जेईई एडवांसड परीक्षा पर है जोकि तीन अक्तूबर को आयोजित होने जा रही है। जेईई एडवांसड के लिए इस बार खास यह है कि जिन विद्यार्थियों ने पिछले साल 2020 में जेईई एडवांसड के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करवाया था पर कोविड-19 या किसी तकनीकी कारणों के चलते वह परीक्षा नहीं दे सके थे, उनको भी इस साल वन टाइम चांस (ओटीसी) मिल रहा है।

वहीं जेईई एडइंडियन इंस्टीट्यूट आफ टेक्नालाजी, खड़गपुर ने जेईई एडवांसड 2021 के लिए रजिस्ट्रेशन को दोबारा रिवाइज कर दिया है। विद्यार्थी अब 20 सितंबर रात 12 बजे तक अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं जबकि फीस का भुगतान 21 सितंबर रात आठ बजे तक कर सकते हैं। इससे पहले रजिस्ट्रेशन और फीस जमा कराने की अतिंम तिथि 20 सितंबर शाम पांच बजे तक की थी।

सितंबर के अंत में जारी होंगे एडमिट कार्ड

तीन अक्तूबर को होने जा रही जेईई एडवांसड परीक्षा दो चरणों में होगी। पहला चरण सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तथा दूसरा चरण दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक जारी रहेगा। विद्यार्थियों के लिए दोनों चरण देने अनिवार्य होंगे। वहीं परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड सितंबर के अंत के विद्यार्थी वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। मिली जानकारी के अनुसार जिला लुधियाना से करीब एक हजार विद्यार्थी इस परीक्षा के लिए अपीयर होते हैं।

माक टेस्ट पेपर्स से लें मदद

एजूस्केयर इंस्टीट्यूट के साइंस विंग डायरेक्टर तेजप्रीत सिंह की माने तो जेईई एडवांसड परीक्षा में कांसेप्ट और टापिक एक जैसे होते हैं। विद्यार्थियों को अभी से ही माक टेस्ट पेपर्स के जरिए मदद करनी चाहिए क्योंकि यह परीक्षा दो चरणों यानी छह घंटे की होती है। ज्यादातर विद्यार्थी तीन घंटे की परीक्षा की आदत में बंधे होते हैं। माक टेस्ट पेपर्स के जरिए एक तो छह घंटे के हिसाब से परीक्षा रूटीन सेट हो जाएगी, दूसरा जो मुश्किल प्रश्न होंगे, उसे हल करने की आदत हो जाएगी। उनके मुताबिक तीसरी व अंतिम ध्यान देने वाली जो बात है, वह है पेटर्न की। जेईई एडवांसड परीक्षा का पेटर्न हर बार ही अलग होता है। परीक्षा सेंटर में विद्यार्थियों को दी इंस्ट्रक्शन को ध्यान से फालो करने की जरूरत है।

chat bot
आपका साथी