जीएचजी पब्लिक स्कूल में आनलाइन गणित प्रतियोगिता आयोजित

जगराओं के जीएसजी पब्लिक स्कूल में आनलाइन गणित प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Apr 2021 11:37 PM (IST) Updated:Tue, 20 Apr 2021 11:37 PM (IST)
जीएचजी पब्लिक स्कूल में आनलाइन गणित प्रतियोगिता आयोजित
जीएचजी पब्लिक स्कूल में आनलाइन गणित प्रतियोगिता आयोजित

जागरण संवाददाता, जगराओं : हर बच्चे में गुणवत्ता होती है और छात्रों को प्रेरित करने व उनके कौशल को उभारना शिक्षक का कर्तव्य है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए जीएचजी पब्लिक स्कूल सिधवां खुर्द के प्राइमरी विग की ओर से पहली से चौथी कक्षा के लिए आनलाइन गणित गतिविधि का आयोजन किया गया।

आनलाइन प्रतियोगिता में प्रथम श्रेणी से जैसमीन कौर पुत्री करमजीत सिंह मल्ही ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि अमृतपाल सिंह ढिल्लों पुत्र हरप्रीत सिंह ढिल्लों ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। अश्मीत कौर पुत्री सरवन सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया। दूसरी श्रेणी में गुरशानदीप सिंह कैले पुत्र सुखदीप सिंह ने पहला, प्रभजोत सिंह पुत्र जसवंत सिंह ने दूसरा और तरनप्रीत कौर पुत्री दलजीत सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

तीसरी कक्षा के लिए विषय फन विद नंबर्स था। इसमें नावील अकरम पुत्री मोहम्मद नाजिर तृतीय ए ने पहला स्थान हासिल किया। गुरंजन कौर पुत्री अमरीक सिंह तृतीय सी ने दूसरा और गुरसीरत कौर पुत्री रूप सिंह हांस ने तीसरा स्थान हासिल किया। चौथी कक्षा का विषय लेट्स प्ले विद नंबर्स था, जिसमें अमरराज सिंह चीमा पुत्र जगप्रीत सिंह चौथी सी ने पहला, निमरत कौर पुत्री नरिदर सिंह चौथी ए ने दूसरा तथा विदित वत्स पुत्र महिपाल वत्स चौथी ए ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रिसिपल पवन सूद ने सभी विजेताओं को बधाई दी और कहा कि बच्चों के मानसिक विकास के लिए ऐसी गतिविधियां आवश्यक हैं।

chat bot
आपका साथी