लुधियाना में हौजरी मजदूर पर हमला कर 1 लाख व मोबाइल लूटा, अज्ञात आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज

लुधियाना के डाबा इलाके की जेबी होजरी में मजदूर पर हमला करने वाले बदमाश एक लाख रुपये की नकदी और मोबाइल भी लूट ले गए थे। पुलिस आरोपितों का सुराग लगाने के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की जा रही है।

By Rohit KumarEdited By: Publish:Tue, 06 Apr 2021 01:57 PM (IST) Updated:Tue, 06 Apr 2021 01:57 PM (IST)
लुधियाना में हौजरी मजदूर पर हमला कर 1 लाख व मोबाइल लूटा, अज्ञात आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज
लुधियाना में अज्ञात आरोपितों ने हौजरी मजदूर पर हमला कर 1 लाख व मोबाइल लूटा लिया।

लुधियाना, जेएनएन। लुधियाना के डाबा इलाके की जेबी होजरी में मजदूर पर हमला करने वाले बदमाश एक लाख रुपये की नकदी और मोबाइल भी लूट ले गए थे। अब थाना डाबा पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू की है। एएसआइ मीत राम ने बताया कि उक्त केस गिल कालोनी की गली नंबर 2 निवासी जय बहादुर की शिकायत पर दर्ज किया गया। डीएमसी अस्पताल में उपचाराधीन जय बहादर ने अपने बयान में उसने बताया कि 3 अप्रैल की शाम 5 बजे वो जेबी हौजरी में काम कर रहा था। उसी दौरान ज्योति शर्मा व प्रिया शर्मा नाम की दो युवतियां फैक्ट्री के अंदर आईं। उनके पीछे दो युवक भी अंदर आ धमके। उनके हाथ में तेजधार हथियार थे। युवतियों ने उन युवकों से बचाने के लिए उससे गुहार लगाई।

यह भी पढ़ें- लुधियाना फैक्ट्री हादसा : धूल झोंकने की कोशिश...पकड़े न जाएं इसलिए तड़के चार बजे लगा दी लेबर

जय बहादर ने जब उन युवकों को बाहर निकलने के लिए कहा तो आरोपितों ने उस पर हमला कर दिया। मारपीट कर घायल करने के बाद वो फैक्ट्री से एक लाख रुपये और ओपो कंपनी का माेबाइल लूट कर फरार हो गए। मीत राम ने कहा कि आरोपितों का सुराग लगाने के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की जा रही है।

एक ही प्रापर्टी पर कराई तीन लोगों की जमानत, महिला पर केस दर्ज

लुधियाना में एक ही प्रापर्टी के दस्तावेजों के आधार पर अदालत में 3 आरोपितों की जमानत देने के लिए आई महिला के खिलाफ थाना डिवीजन नंबर 5 पुलिस ने केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू की है। एएसआई सुखपाल सिंह ने बताया कि आरोपित महिला की पहचान चंडीगढ़ रोड के सेक्टर 32 ए निवासी पुष्पा रानी के रूप में हुई।

यह भी पढ़ें- आलीशान होटल में SGPC कर्मचारी के साथ रंगरलियां मना रही थी कांस्टेबल की पत्नी, अचानक पहुंच गया पति

पुलिस ने जेएमआइसी राजवीर कौर की अदालत द्वारा भेजे गए निर्देश के आधार पर उसके खिलाफ केस दर्ज किया। अपने निर्देश में अदालत ने बताया कि महिला के पास एक प्रापर्टी है। कानून के अनुसार कोई भी व्यक्ति एक प्रापर्टी पर किसी एक व्यक्ति की जमानत दे सकता है। मगर उस महिला ने धोखाधड़ी के 3 मामलों में  तीन लोगों की जमानत करा दी। पहले मामले में उसने साहनेवाल में 2014 को सुमित शर्मा के खिलाफ दर्ज मामले में जमानत दी। दूसरे मामले में उसने थाना जमालपुर में 2015 में दर्ज हुए मामले में डिंपल मल्होत्रा की जमानत कराई और तीसरे मामले में उसने जतिंदर शर्मा की जमानत कराई।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी