सड़क हादसे में आढ़ती की मौत

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से स्कूटर सवार की मौत हो गई। उसकी पहचान आढ़ती तरसेम कुमार के तौर पर हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Apr 2021 07:54 PM (IST) Updated:Wed, 14 Apr 2021 07:54 PM (IST)
सड़क हादसे में आढ़ती की मौत
सड़क हादसे में आढ़ती की मौत

संस, समराला : अज्ञात वाहन की चपेट में आने से स्कूटर सवार की मौत हो गई। उसकी पहचान आढ़ती तरसेम कुमार के तौर पर हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मृतक आढ़ती के बेटे अच्छर सिंह के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है। वाहन चालक मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार आढ़ती तरसेम कुमार स्कूटर पर गांव ऊचा जटाना की तरफ जा रहा था, पीछे से किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इससे स्कूटर असंतुलित होकर गिरा और आढ़ती गंभीर रूप से जख्मी हो गया। आसपास के लोगों ने उसे उठा कर नजदीक के निजी अस्पताल में दाखिल कराया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत करार दिया। हादसा इतना जोरदार था कि आढ़ती की टांग शरीर से अलग हो गया।

chat bot
आपका साथी