Ludhiana Today 16th September 2021 : लुधियाना व फतेहगढ़ के बीच क्रिकेट मैच सुबह 9 बजे, जानिए और क्या खास है आज

लुधियाना व फतेहगढ़ के बीच एक दिवसीय अंडर-25 क्रिकेट मैच सुबह 9.00 बजे से होगा। यह मैच लुधियाना के जीआरडी अकादमी में खेला जाएगा। जानिए लुधियाना में आज और क्या खास है। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Thu, 16 Sep 2021 06:40 AM (IST) Updated:Thu, 16 Sep 2021 06:40 AM (IST)
Ludhiana Today 16th September 2021 : लुधियाना व फतेहगढ़ के बीच क्रिकेट मैच सुबह 9 बजे, जानिए और क्या खास है आज
लुधियाना में आज लुधियाना व फतेहगढ़ के बीच क्रिकेट मैच होगा।

जागरण संवाददाता, लुधियाना। लुधियाना में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी, इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए, नजर डालते हैं आज वीरवार, 16 सितंबर को 'नगर में आज' क्या-क्या, कहां-कहां है

जैन स्थानकों में संक्रांति उत्सव आज

जैन समुदाय का सबसे बड़ा पर्व चातुर्मास चल रहा है। लुधियाना के जैन स्थानकवासियों से लेकर मंदिर मार्गियों व तेरापंथ भवन को मिलाकर 13 स्थानों में जैन संत साध्वियों की सभाएं होगी। एसएस जैन स्थानक संक्रांति उत्सव सभा सुबह 8.15 बजे, एस एस जैन स्थानक शिवपुरी संक्रांति सभा सुबह 8.15 बजे, आत्म धर्म कमल हाल संक्रांति सभा सुबह 9.00 बजे, जनता नगर जैन स्थानक संक्रांति सभा सुबह 8.15 बजे होगी। भारत धर्म प्रचारक मंडल द्वारा वेद मंदिर में संक्रांति उत्सव सुबह 11.00 बजे और साधु आश्रम में संक्रांति उत्सव सुबह 10.00 बजे होगा।

यार अनमुले रिटर्नस

यार अनमुले रिटर्नस के स्टार कास्ट वीरवार को लुधियाना में आएंगे। इस दौरान प्रभ गिल, युवराज हंस, हरीश वर्मा, नीत ढिल्लों और जसलीन होंगे रूबरू।

लुधियाना और फतेहगढ़ के बीच मुकाबला आज

लुधियाना व फतेहगढ़ के बीच एक दिवसीय अंडर-25 क्रिकेट मैच सुबह 9.00 बजे से होगा। यह मैच लुधियाना के जीआरडी अकादमी में खेला जाएगा। इस आयाेजन काे लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखने काे मिल रहा है।

यह भी पढ़ें-लुधियाना में बढ़े डेंगू के मामले, सितंबर में पहली बार एक दिन में सामने आए डेंगू के 16 मरीज; 970 की रिपोर्ट का इंतजार

धार्मिक कार्यक्रम

श्री दंडी स्वामी मंदिर में श्री भक्तमाल कथा (अष्टसखा वार्ता) का आयोजन होगा। 17 सितंबर तक यह कथा रोजाना शाम 6.00 से 8.30 बजे तक होगी। वृदावन धाम से गौवत्स श्री राधा कृष्ण महाराज कथा करेंगे। उधर, राजा का दरबार कमेटी द्वारा गणपति उत्सव संकीर्तन समारोह शाम 5.00 बजे होगा।

यह भी पढ़ें-लुधियाना में पानी-सीवरेज के कनेक्शन 24 नवंबर तक करवाने होंगे रेगुलर, वन टाइम सेटलमेंट की समय सीमा समाप्त होने पर निगम वसूलेगा जुर्माना

chat bot
आपका साथी