हवालात तोड़कर फरार हुआ आरोपित अपने ससुराल से गिरफ्तार

थाना डाबा से हवालात की ग्रिल तोड़कर फरार हुए आरोपित को पुलिस ने नंगल से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उसे लुधियाना लाकर पूछताछ कर रही है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 10 May 2021 06:22 AM (IST) Updated:Mon, 10 May 2021 06:22 AM (IST)
हवालात तोड़कर फरार हुआ आरोपित अपने ससुराल से गिरफ्तार
हवालात तोड़कर फरार हुआ आरोपित अपने ससुराल से गिरफ्तार

संसू, लुधियाना : थाना डाबा से हवालात की ग्रिल तोड़कर फरार हुए आरोपित को पुलिस ने नंगल से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उसे लुधियाना लाकर पूछताछ कर रही है।

दरअसल कुछ दिन पहले ग्यासपुरा में तीन आरोपितों ने दसवीं के छात्र की चाकू मारकर हत्या कर दी थी, जिसके बाद पुलिस ने तीन आरोपितों तेजराम, गुरमीत सिंह व हरविदर सिंह उर्फ लाली के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया था। तीनों आरोपित रिमांड पर थाना डाबा की हवालात में बंद थे। शुक्रवार तड़के आरोपित हरविदर सिंह ने हवालात की ग्रिल तोड़ दी और वहां से भाग निकला। जब सुबह पुलिस को हरविदर सिंह के हवालात से फरार होने का पता लगा तो हरकत में आई पुलिस विभाग ने नाइट मुंशी, संतरी व फरार हुए हरविदर सिंह पर केस दर्ज कर लिया और पुलिस टीमें बनाकर आरोपित की तलाश शुरू की। पुलिस को पता लगा कि आरोपित नंगल में अपने ससुराल में छुपा बैठा है। इसके बाद पुलिस की एक टीम नंगल उसके ससुराल जा पहुंची और आरोपित को वहां से धर दबोचा।

chat bot
आपका साथी