प्रेम नगर में कूड़ा डंप के खिलाफ सड़क पर उतरे लोग, फूंका पुतला Ludhiana News

आरती चौक के पास फ्लाई ओवर निर्माण की वजह से कूड़ा डंप नगर निगम ने प्रेम नगर में खाली जगह पर शिफ्ट कर दिया। जिसका पहले दिन से लगातार विरोध किया जा रहा है।

By Edited By: Publish:Mon, 22 Jul 2019 07:40 AM (IST) Updated:Mon, 22 Jul 2019 10:07 AM (IST)
प्रेम नगर में कूड़ा डंप के खिलाफ सड़क पर उतरे लोग, फूंका पुतला Ludhiana News
प्रेम नगर में कूड़ा डंप के खिलाफ सड़क पर उतरे लोग, फूंका पुतला Ludhiana News

लुधियाना, जेएनएन। आरती चौक से सेकेंडरी कूड़ा डंप प्रेम नगर में शिफ्ट किए जाने के विरोध में मोहल्लावासियों का विरोध जारी है। वहीं दूसरी तरफ निगम अफसर अब प्रेम नगर से कूड़ा डंप हटाने को तैयार नहीं हैं। मोहल्लावासियों ने अब डंप के विरोध में सड़क पर उतर कर विरोध करना शुरू कर दिया। रविवार को इलाका निवासियों ने सग्गू चौक में नगर निगम का पुतला फूंका और निगम कमिश्नर से लेकर मेयर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इससे पहले सुबह के समय क्षेत्र के लोगों ने डंप पर कूड़ा कलेक्टरों द्वारा कूड़ा गिराए जाने का भी विरोध किया। जिसके बाद निगम ने वहां पुलिस कर्मी तैनात करवा दिए।

आरती चौक के पास फ्लाई ओवर निर्माण की वजह से कूड़ा डंप नगर निगम ने प्रेम नगर में खाली जगह पर शिफ्ट कर दिया। जिसका पहले दिन से लगातार विरोध किया जा रहा है। लोगों का कहना है कि कूड़ा डंप के पास मंदिर है और साथ ही एक आंगनबाड़ी सेंटर भी है। इसके अलावा डंप के आसपास रिहायशी एरिया है। कूड़े की गंध के कारण लोगों का वहां जीना मुश्किल हो गया है।

स्थानीय निवासी व भाजपा मंडल के महासचिव संदीप बाधवा का कहना है कि नगर निगम ने कुछ दिन पहले ही यह जमीन खाली करवाई है और अब वहां पर कूड़ा डंप बना दिया। उन्होंने कहा कि इसके खिलाफ नगर निगम कमिश्नर व मेयर को अपनी आपत्ति दर्ज करवा चुके हैं। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। उसके बाद उन्होंने सड़क पर उतर कर विरोध करने का फैसला किया। उन्होंने बताया कि जब तक इसे हटाया नहीं गया तब तक वह लगातार सड़क पर विरोध करते रहेंगे।

chat bot
आपका साथी