Omicron Variant Alert! कहां गए विदेश से लाैटे 50 यात्री, फाेन बंद कर हुए गायब; ट्रेसिंग के लिए सेहत विभाग ने उठाया बड़ा कदम

Omicron Variant Alert सिविल सर्जन डा. एसपी सिंह का कहना है कि विदेश से आने वाले लोगों को लेकर सोमवार को सभी एसएमओ के साथ बैठक कर निर्देश दिए गए हैं। शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में ब्लाक स्तर पर नोडल अधिकारी लगाए गए हैं।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Tue, 07 Dec 2021 10:02 AM (IST) Updated:Tue, 07 Dec 2021 09:33 PM (IST)
Omicron Variant Alert! कहां गए विदेश से लाैटे 50 यात्री, फाेन बंद कर हुए गायब; ट्रेसिंग के लिए सेहत विभाग ने उठाया बड़ा कदम
ओमिक्रोन से प्रभावित देशों से लौटने वालों को हाई रिस्क श्रेणी में रखा गया है। (सांकेतिक तस्वीर)

जागरण संवाददाता, लुधियाना। Omicron Variant: विदेश से लौट रहे कई लोग कोरोना पाजिटिव पाए जा रहे हैं। इनमें से कई मामलों में कोरोना का नया वैरिएंट ओमिक्रोन मिला है। इसी खतरे को भांपते हुए सेहत विभाग और जिला प्रशासन विदेश से आ रहे लोगों को लेकर चौकन्ना हो गया है। जिले में 26 नवंबर के बाद से अब तक कुल 1002 लोग विदेश से आए हैं। विभाग इन्हें होम क्वारंटाइन कर रहा है। ओमिक्रोन से प्रभावित देशों से लौटने वालों को हाई रिस्क श्रेणी में रखा गया है।

फिलहाल सेहत विभाग ओमिक्रोन से प्रभावित देशों से लौटे यात्रियों की सूची तैयार कर रहा है। राहत की बात है कि अब तक विदेश से लुधियाना आया कोई भी यात्री पाजिटिव नहीं मिला है। फिर भी सेहत विभाग को इस बात की चिंता है कि एक हजार में से करीब 50 यात्री ऐसे हैं जिनके फोन नंबर बंद हैं और वह अब तक ट्रेस नहीं हुए हैं। यह लोग अगर सरेआम घूम रहे होंगे तो सेहत विभाग की अब तक की मेहनत पर पानी फिर जाएगा। इन लोगों को ट्रेस करने के लिए विभाग अब जिला प्रशासन की मदद लेगा।

सिविल सर्जन डा. एसपी सिंह का कहना है कि विदेश से आने वाले लोगों को लेकर सोमवार को सभी एसएमओ के साथ बैठक कर निर्देश दिए गए हैं। शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में ब्लाक स्तर पर नोडल अधिकारी लगाए गए हैं। इन अधिकारियों का वाट्सएप पर एक ग्रुप बना दिया गया है। जब भी सरकार की ओर से विदेशी यात्रियों की सूची आएगी उसे तुरंत नोडल अधिकारियों के साथ साझा कर दिया जाएगा। नोडल अधिकारी सुनिश्चित करेंगे कि उनके इलाके में विदेश से आए लोग होम क्वारंटाइन हों।

निभाएं जिम्मेदारी: 0161- 2444193 करें सूचित

सिविल सर्जन डा. एसपी सिंह ने लोगों से अपील की है कि अगर किसी को भी पता चले कि उनके इलाके, रिश्तेदारी या आसपास विदेश से आया व्यक्ति नियमों का पालन नहीं कर रहा है तो वह हेल्पलाइन नंबर 0161- 2444193 पर तुरंत सूचित करें। लोग कृपया सही जानकारी दें।

chat bot
आपका साथी