लुधियाना में बेटे के ससुराल में सुलह कराने आए बुजुर्ग की धक्कामुक्की में मौत, जानें पूरा मामला

शहर के सुंदर नगर इलाके में बेटे के ससुराल आया वृद्ध व्यक्ति धक्कामुक्की के दौरान गिर गया। बेहोशी की हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृतक करार दे दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Thu, 14 Oct 2021 12:14 PM (IST) Updated:Thu, 14 Oct 2021 12:14 PM (IST)
लुधियाना में बेटे के ससुराल में सुलह कराने आए बुजुर्ग की धक्कामुक्की में मौत, जानें पूरा मामला
बेटे के ससुराल आया बुजुर्ग धक्कामुक्की के दौरान गिर गया। (सांकेतिक तस्वीर)

जासं, लुधियाना। शहर के सुंदर नगर इलाके में बेटे के ससुराल आया बुजुर्ग धक्कामुक्की के दौरान गिर गया। बेहोशी की हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृतक करार दे दिया। सूचना मिलने पर पहुंची थाना दरेसी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और कार्रवाई निपटाने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया। एएसआइ राजिंदर सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान साहनेवाल के डेहलों रोड गार्डन सिटी निवासी 66 वर्षीय ओम प्रकाश आहूजा के रूप में हुई।

पुलिस ने उसकी पत्नी परवीन लता की शिकायत पर सुंदर नगर स्थित गोल्डन टिंबर स्टोर के धर्मेश बुद्धिराजा, उसकी पत्नी अराधना, उसकी मां रुकमणी देवी तथा बहन सत्या के खिलाफ केस दर्ज किया। अपन बयान में उसने बताया कि सभी आरोपित उसके बेटे के ससुराली हैं। जिनके साथ पहले हुए झगड़े की सुलह कराने के लिए उसकी बहू ने उन्हें वहां बुलाया था। मगर वहां आरोपितों ने उसके पति की शान में अपशब्द व भद्दी शब्दाबली का इस्तेमाल किया। जब उन दोनों ने वहां से निकल कर जाने का प्रयास किया, तो धर्मेश बुद्धिराजा ने उसके पति काे धक्का दे दिया। जिसके कारण वो सोफा पर गिर कर बेहोश हो गया अौर बाद में उनकी माैत हो गई।

यह भी पढ़ें-कार ने स्कूटर को टक्कर मारी, एक और कार टकराई

लुधियाना। मलेरकोटला रोड गिल बाइपास के पास तेज रफ्तार कार ने स्कूटर को टक्कर मार दी। उसके पीछे आ रही एक अन्य कार ने उस कार को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटर सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अब थाना डेहलों पुलिस ने दोनों कार चालकों के खिलाफ केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू की है। एएसआइ हरदेव सिंह ने बताया कि उनकी पहचान मुंडियां कलां की प्रताप कालोनी निवासी गगनप्रीत कौर तथा जगदीश गुप्ता के रूप में हुई। पुलिस ने गांव माणकवाल की स्टार कालोनी निवासी बलविंदर सिंह की शिकायत पर उनके खिलाफ केस दर्ज किया।

अपने बयान में उसने बताया कि 9 सितंबर को वो अपने स्कूटर पर सवार होकर गिल रेलवे स्टेशन से मेन रोड की और जा रहा था। जैसे ही वो रोड क्रास करने लगा। उसी दाैरान लापरवाही से आ रही उक्त महिला की कार ने उसे टक्कर मार दी। उसके पीछे आ रहे जगदीश गुप्ता की कार ने गगनप्रीत की कार को ठोक दिया।

chat bot
आपका साथी