लुधियाना में समधी की गाली-गलौज से आहत व्यक्ति ने सल्फास निगलकर की आत्महत्या

लुधियाना में समधी की गाली गलौज से आहत होकर एक अधेड़ व्यक्ति ने सल्फास निगल कर आत्महत्या कर ली। थाना डेहलों पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ आत्महत्या को मजबूर करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।

By Rohit KumarEdited By: Publish:Sun, 17 Jan 2021 03:28 PM (IST) Updated:Sun, 17 Jan 2021 03:28 PM (IST)
लुधियाना में समधी की गाली-गलौज से आहत व्यक्ति ने सल्फास निगलकर की आत्महत्या
थाना डेहलों पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

लुधियाना, जेएनएन। समधी द्वारा की गई गाली गलौज से आहत अधेड़ व्यक्ति ने सल्फास निगल कर आत्महत्या कर ली। अब थाना डेहलों पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ आत्महत्या को मजबूर करने के आरोप में केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है। एएसआइ हरदेव सिंह ने बताया कि आरोपितों की पहचान विश्वकर्मा कालोनी की गली नंबर 20 निवासी ज्योति, उसकी मां हरविंदर कौर व उसके पिता प्रीतम सिंह के रूप में हुई।

पुलिस ने सावन एंक्लेव के बेगोआना मोहल्ला निवासी पवित्र सिंह की शिकायत पर तीनों आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दिए बयान में पवित्र सिंह ने बताया कि 11 जनवरी को उसकी पत्नी ज्योति घर में किसी को कुछ बताए बिना कहीं चली गई। जिसकी तलाश कर रहे उसके पिता कर्मजीत सिंह (58) ने ज्योति के मायके परिवार में फोन किया। ज्योति के मायके वालों ने उसके पिता के साथ गाली गलौज की और जान से मारने की धमकियां भी दीं। जिसके बाद से उसके पिता मानसिक तौर पर परेशान रहने लगे।

पवित्र सिंह ने बताया कि कर्मजीत सिंह का परिवार मकान के नीचे वाले पोरशन में रहता है। जबकि वह खुद पहली मंजिल पर बने कमरे में रहते हैं। शनिवार सुबह 5.30 बजे जब उनकी पत्नी कर्मजीत सिंह को चाय देने के लिए गई तो वो बाहर बाथरूम के पास फर्श पर गिरे पड़े थे। उन्हें फौरन नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृतक घोषित कर दिया। कर्मजीत सिंह खराद का काम करते थे। आरोपितों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपितों को काबू कर लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी