Ludhiana Corona Vaccination: लुधियाना में वैक्सीनेशन के बाद बोले अधिकारी, जरूर लगवाएं टीका

Ludhiana Corona Vaccination शुक्रवार को सेहत विभाग के कर्मियों ने टीकाकरण में उत्साह दिखाया और बाकि कर्मियों को भी आगे आने के लिए कहा। सेहत कर्मियों ने बताया कि देश में निर्मित वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है।

By Rohit KumarEdited By: Publish:Sat, 23 Jan 2021 09:15 AM (IST) Updated:Sat, 23 Jan 2021 09:15 AM (IST)
Ludhiana Corona Vaccination: लुधियाना में वैक्सीनेशन के बाद बोले अधिकारी,  जरूर लगवाएं टीका
शुक्रवार को सेहत विभाग के कर्मियों ने टीकाकरण में उत्साह दिखाया।

लुधियाना, जेएनएन। देश में कोरोना के खिलाफ टीकाकरण अभियान शुरुआत हो चुकी है। जिले में भी इसकी मांग जोर पकड़ने लगी है। शुक्रवार को सेहत विभाग के कर्मियों ने टीकाकरण में उत्साह दिखाया और बाकि कर्मियों को भी आगे आने के लिए कहा। सेहत कर्मियों ने बताया कि देश में निर्मित वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है। देश में बनी वैक्सीन की दुनिया के कई देशों की दिलचस्पी इनमें बढ़ी है। सेहत कर्मियों टीका लगवाने के बाद कहा कि उन्हें कोई परेशानी नहीं हुई। सभी को अफवाहों पर ध्यान न देकर टीकाकरण मुहिम में योगदान देना चाहिए।

सिविल अस्पताल में जाकर मैंने सुबह करीब 10:40 बजे वैक्सीन की पहली डोज ली। करीब आधे घंटे तक आब्जरवेशन रूम में रहा। दोपहर एक से लेकर शाम पांच बजे तक फील्ड में जाकर टीम के साथ चेङ्क्षकग की। रूटीन के सभी कामकाज किए। रात तक किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं आई। वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है। हेल्थ केयर वर्करों से अपील है कि वैक्सीन जरूर लगवाएं।

-डा. राजेश गर्ग, डीएचएओ  लुधियाना

सिविल अस्पताल के सेशन साइट पर सुबह 11:15 बजे वैक्सीन की पहली डोज ली। वैक्सीनेशन के बाद बिलकुल सामान्य हूं। सिविल सर्जन दफतर में आकर अपने रूटीन वर्क को किया। खुद को सुरक्षित और ऊर्जा से भरा हुआ महसूस कर रहा हूं। सभी हेल्थ केयर वर्करों से अपील है कि वो भी वैक्सीनेशन जरूर करवाएं।

- डा. विवेक, असिस्टेंट सिविल सर्जन

सिविल अस्पताल के सेशन साइट दोपहर 12 बजे के बाद कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगवाई। वैक्सीनेशन के बाद सेशन साइटस का दौरा किया। दफ्तर में जाकर शनिवार की वैक्सीनेशन को लेकर प्लान बनाया। वैक्सीनेशन के बाद मन में सुरक्षा की भावना पैदा हो गई। वेक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है। हेल्थ वर्करों को जब भी मैसेज आए तो तत्काल वेक्सीनेशन करवाएं।

-डा. किरण आहलुवालिया, जिला टीकाकरण अधिकारी

शुक्रवार दोपहर सवा बारह बजे के बाद वैक्सीन ली। मैं चाहती थी कि सबसे पहले मुझे वैक्सीन लगे। वैक्सीनेशन के बाद कोई दिक्कत नहीं हुई। मैंने शाम तक वैक्सीनेशन और मदर एंड चाइल्ड अस्पताल के कामकाज को भी देखा। हेल्थ केयर वर्करों से यही कहना है कि सरकार द्वारा भेजी गई वैक्सीन सुरक्षित है। डरे नहीं और टीकाकरण जरूर करवाएं।

-डा. माला, मदर एंड चाइल्ड अस्पताल की एसएमओ

मैंने डीएमसीएच के सेशन साइट पर जाकर कोविशील्ड वैक्सीन की पहली डोज लगवाई। डोज लेने के बाद गर्व महसूस कर रही हूं। हमारे देश के वैज्ञानिकों ने दिन रात एक करके वैक्सीन को तैयार किया है। वैक्सीनेशन के बाद किसी तरह का साइड इफेक्ट नहीं हुआ। आधे घंटे की आब्जरवेशन पूरी करने के बाद सेशन साइटस की सभी जिम्मेदारियों को संभाला।

डा. अनुराग चौधरी, हेड, कम्युनिटी मेडिसन विभाग

chat bot
आपका साथी