मंत्री सिद्धू का नया फार्मूला: एक-दूसरे निगमों में अवैध बिल्डिंगों की क्रॉस चेकिंग करेंगे अफसर

निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने अफसरों पर शिकंजा कसने का नया तरीका निकाल लिया है। लुधियाना के अफसर जालंधर गए और उन्होंने वहां अवैध निर्माणों की जांच की।

By Sat PaulEdited By: Publish:Thu, 15 Nov 2018 10:59 AM (IST) Updated:Thu, 15 Nov 2018 04:48 PM (IST)
मंत्री सिद्धू का नया फार्मूला: एक-दूसरे निगमों में अवैध बिल्डिंगों की क्रॉस चेकिंग करेंगे अफसर
मंत्री सिद्धू का नया फार्मूला: एक-दूसरे निगमों में अवैध बिल्डिंगों की क्रॉस चेकिंग करेंगे अफसर

जासं, लुधियाना: स्थानीय निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने बिल्डिंग ब्रांच के अफसरों पर शिकंजा कसने का नया तरीका निकाल लिया है। सिद्धू अब एक नगर निगम के अफसरों को दूसरे नगर निगमों में भेजकर अवैध निर्माणों की जांच करवाएंगे। इसकी शुरुआत उन्होंने जालंधर से कर दी। बुधवार को लुधियाना नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच के अफसर जालंधर गए और उन्होंने वहां पर अवैध निर्माणों की जांच की।

नवजोत सिंह सिद्धू ने कुछ समय पहले जालंधर में अवैध निर्माणों पर सर्जिकल स्ट्राइक की थी और तबाड़तोड़ कार्रवाई की थी। इसके बाद कई निगम अफसरों पर कार्रवाई की गई थी। अब उन सभी अवैध निर्माणों की जांच के लिए सिद्धू ने लुधियाना ब्रांच के सभी अफसरों को जालंधर भेजा और उनको एक-एक अवैध निर्माण की रिपोर्ट तैयार करने को कहा। बताया जा रहा है कि सिद्धू अब अन्य नगर निगमों में भी अलग-अलग निगमों की टीमों को भेजकर क्रॉस चेकिंग करवाएंगे ताकि अवैध निर्माण में होने वाले घपलों को पकड़ा जाए और निगम को होने वाले घाटे को रोका जा सके। जानकारी के मुताबिक सिद्धू ने निगम कमिश्नरों को इस संबंध में आदेश भेज दिए हैं। मेयर बलकार सिंह संधू ने बताया कि इससे अवैध निर्माण में होने वाली धांधलियों पर नकेल कसने में मदद मिलेगी। बिल्डिंग ब्रांच के अफसरों के जालंधर जाने की पुष्टि मेयर ने भी की।

chat bot
आपका साथी