लुधियाना में व्यक्ति ने पहले मकान पर किया कब्जा, फिर मारपीट कर उतारी पगड़ी, केस दर्ज

लुधियाना के खन्ना में एक व्यक्ति के बन्द पड़े मकान पर अपना ताला लगाकर कब्जा किया गया। जब पता चलने पर उन्होंने एतराज किया तो उससे मारपीट की गई और पगड़ी उतार कर बालों से पकड़ कर घसीटा गया। इस मामले में पुलिस ने एक को नामजद किया है।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Fri, 25 Jun 2021 08:36 AM (IST) Updated:Fri, 25 Jun 2021 03:18 PM (IST)
लुधियाना में व्यक्ति ने पहले मकान पर किया कब्जा, फिर मारपीट कर उतारी पगड़ी, केस दर्ज
लुधियाना में मकान पर कब्जा करने व मारपीट करने पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

जागरण संवाददाता, खन्ना। लुधियाना के खन्ना सदर थाना के गांव गोह में एक व्यक्ति के बन्द पड़े मकान पर अपना ताला लगाकर कब्जा किया गया। जब पता चलने पर उन्होंने एतराज किया तो उससे मारपीट की गई और पगड़ी उतार कर बालों से पकड़ कर घसीटा गया। सदर थाना पुलिस ने इस मामले में एक को नामजद किया है। शिकायतकर्ता गुरपाल सिंह पुत्र सरवन सिंह निवासी गांव गोह ने बताया कि उनका गांव में पुश्तैनी मकान है। वह काफी समय से बंद पड़ा था। 18 जून को वे मकान देखने के लिए गांव आए तो देखा कि उसका ताला बदला हुआ है। आसपास बात करने पर पता चला कि गोह के ही रहने वाले गुरपाल सिंह पुत्र महिंदर सिंह ने उस पर ताला लगाया है।

शिकायतकर्ता ने अपने बेटे ज्ञान सिंह को मौके पर बुलाया। उसके बाद आरोपित गुरपाल सिंह को फोन किया तो वह भी मौके पर आ गया। उसने आते ही शिकतकर्ता व बेटे के साथ गाली गलौच शुरू कर दिया। धक्का मार कर उसे गिरा दिया। शिकायतकर्ता गुरपाल सिंह की पगड़ी उतार दी गई। उसे बालों से पकड़ कर घसीटा। उसका बेटा ज्ञान सिंह उसे बचाने आया तो आरोपित ने पिस्तौल निकाल लिया और उसे दिख कर धमकाया। जमीन पर गिरे शिकायतकर्ता गुरपाल सिंह को लातों से मारा।

गांव निवासी सुखदीप सिंह और प्रीतम सिंह ने मौके पर पहुंच कर आपत्ति जताई तो आरोपित ने उन्हें भी जान से मारने की धमकियां दी और वहां से चला गया। इसे लेकर गांव के लोगों ने समझौते की कोशिश भी की पर आरोपित नहीं माना। जांच अधिकारी एएसआइ अवतार सिंह ने बताया कि आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।

chat bot
आपका साथी