Australia जाने के लिए NRI युवती से की शादी, VISA अप्लाई करते समय हुआ ये खेल

लड़की शादी करवा कर दोबारा ऑस्ट्रेलिया चली गई और वहां जाकर उसने लड़के को बुलाने के लिए आनाकानी करनी शुरू कर दी। इसके बाद उसने बातचीत करना भी बंद कर दिया।

By Vikas_KumarEdited By: Publish:Wed, 12 Aug 2020 02:27 PM (IST) Updated:Wed, 12 Aug 2020 02:27 PM (IST)
Australia जाने के लिए NRI युवती से की शादी, VISA अप्लाई करते समय हुआ ये खेल
Australia जाने के लिए NRI युवती से की शादी, VISA अप्लाई करते समय हुआ ये खेल

जगराओं, [हरविंदर सिंह सग्गू]। ऑस्ट्रेलिया से आई एनआरआइ लड़की ने यहां एक युवक के साथ शादी रचाई और करीब 15 लाख खर्च करवाने के बाद वापस लौट गई। इस दौरान उसने युवक को ऑस्ट्रेलिया बुलाने का वादा भी किया, लेकिन वहां पहुचने के बाद उसके साथ कोई संपर्क नहीं रखा। अब युवक ने एनआरआइ पत्नी व ससुराल परिवार के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है।

एएसआई राजकुमार ने बताया की गांव काउंके कलां के रहने वाले नरेंद्रपाल सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि उसकी शादी वर्ष 2017 में गांव रंगिया की हरजोत कौर पुत्री जसमेल सिंह के साथ हुई थी। शादी पर उनके परिवार द्वारा लाखों रुपए खर्च किए गए और लड़की के अकाउंट में भी लाखों रुपए डाले गए।

वीजा अप्लाई करते समय दिया गलत एड्रेस

जब लड़की शादी करवा कर दोबारा ऑस्ट्रेलिया चली गई और वहां जाकर उसने लड़के को बुलाने के लिए आनाकानी करनी शुरू कर दी। इसके बाद आरोपित युवती ने बातचीत करना भी बंद कर दिया। जब युवती के परिवार से संपर्क किया गया, तो पता चला कि लड़की ने गलत पता देकर नरेंद्रपाल सिंह का वीजा अप्लाई किया था। गलत एड्रेस होने के कारण नरेंद्रपाल सिंह का केस रिजेक्ट हो गया।

शिकायत मिलने पर एसपी राजवीर सिंह ने इसकी पड़ताल की। आरोप सही पाए जाने पर गांव रगियां में रहने वाले हरजोत कौर निवासी ऑस्ट्रेलिया, उसके पिता जसमेल सिंह, भाई गुरजोत सिंह और मां रुपिंदर कौर के खिलाफ थाना सदर जगराओं में धोखाधड़ी के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी