लुधियाना में एनआरजी मंच ने थाना फोकल प्वाइंट की ईश्वर कालोनी चौकी को किया सैनिटाइज

लुधियाना में एनआरजी मंच की ओर से कोविड-19 की रोक थाम के लिए थाना फोकल प्वाइंट की ईश्वर कालोनी चौकी को सैनिटाइज किया गया। मंच के प्रधान अजय तिवारी ने कहा कि इस महामारी में हमें प्रशासन की ओर से जारी की गईं सभी गाइडलाइंस का पालन करना चाहिए।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Mon, 07 Jun 2021 11:34 AM (IST) Updated:Mon, 07 Jun 2021 11:34 AM (IST)
लुधियाना में एनआरजी मंच ने थाना फोकल प्वाइंट की ईश्वर कालोनी चौकी को किया सैनिटाइज
लुधियाना में एनआरजी मंच ने ईश्वर कालोनी चौकी को सैनिटाइज किया।

लुधियाना, जेएनएन। लुधियाना में एनआरजी मंच की ओर से कोविड-19 की रोक थाम के लिए थाना फोकल प्वाइंट की ईश्वर कालोनी चौकी को सैनिटाइज किया गया। मंच के प्रधान अजय तिवारी ने कहा कि इस महामारी में हमें प्रशासन की ओर से जारी की गईं सभी गाइडलाइंस का पालन करना चाहिए। पुलिस द्वारा लोगों की सहायता के लिए दिन रात ड्यूटी की जा रही है। तिवारी ने कहा कि हमें याद रखना चाहिए कि कोविड केसों में कमी आई है परंतु कोविड अभी जड़ से खत्म नही हुआ है। अगर हम लापरवाही बरतेंगे तो क्रोना फिर से अपनी जड़ें मजबूत कर लेगा। मंच के सदस्यों ने कहा कि आगामी चरणों मे थानों व सभी सरकारी कार्यालय जहां पब्लिक का ज्यादा आना जाना हो उन्हें सैनिटाइज किया जाएगा। ताकि इस बीमारी की चपेट में आने से लोग बच सके। इस दौरान शिव राजपूत, अभी मिश्रा, विजेंदर ठाकुर व संतोष आदि मौजूद रहे।

वैक्सीन कैंप लगा कर अब तक लगाया 1200 लोगों को टीका

वार्ड नं. 22 शेरपुर शहिद भगत सिंह कालोनी में कौंसलर राजू अरोड़ा की देख रेख में वैक्सीन का कैंप लगाया गया। कौंसलर ने बताया कि हमारे वार्ड में 1200 लोगो को टिका लगाया जा चुका है। वैक्सीन कैंप में साहनेवाल से मेडिकल की टीम डा. पूनम गोयल, डा. हतीश, मैडम सोनिया, किरनदीप कौर, गगनदीप कौर, गुरप्रीत कौर के सहयोग से इलाके के लोगों को टीका लगाया गया।

chat bot
आपका साथी