मेट्रो सिटीज से कम नहीं है लुधियाना

मैं लुधियाना की रहने वाली हूं और मेरी शादी भी इसी शहर में हुई है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Jan 2020 04:00 AM (IST) Updated:Tue, 21 Jan 2020 04:00 AM (IST)
मेट्रो सिटीज से कम नहीं है लुधियाना
मेट्रो सिटीज से कम नहीं है लुधियाना

जासं, लुधियाना : मैं लुधियाना की रहने वाली हूं और मेरी शादी भी इसी शहर में हुई है। पहले और अब के लुधियाना में बहुत ही बदलाव आ चुका है। पहले के मुकाबले अब लुधियाना विकसित हो चुका है। यहां के लोगों में बहुत जागरूकता आई है। विशेषकर लुधियाना की महिलाएं घर से बाहर निकलकर बिजनेस वूमेन बन चुकी हैं। लुधियानवियों का फ्रेंड सर्किल भी बढ़ा है। मॉल्स के साथ-साथ शहर में किट्टी क्लब बढ़ गए हैं। यह कहना रहा सराभा, लक्ष्मी और रागिनी लेडीज क्लब की मेंबर रीत का।

प्रश्न:- लुधियाना की क्या खासियत लगती है?

- मैं लुधियाना को ब्युटीफुल शहर कहना चाहूंगी। अब लुधियाना मेट्रो सिटीज से कम नहीं है। मैं विदेश में भी घूमी हूं और पंजाब के विभिन्न शहरों में भी, पर यह जरूर कहना चाहूंगी कि लुधियाना के लोग काफी मिलनसार हैं।

प्रश्न:- शहर में किसे बड़ी समस्या मानती हो?

- मेरे मुताबिक शहर में ट्रैफिक की समस्या गंभीर होती जा रही है। इससे निजात दिलाने के लिए प्रशासन को ठोस कदम उठाने चाहिए।

प्रश्न:- शहर में बेस्ट इटिग प्वाइंट कौन सा लगता है?

- परिवार के साथ खाने पर जाने की बात हो या फिर फ्रेंड्स के साथ, मुझे येलो चिल्ली का इंडियन फूड पसंद है। इंडियन में विशेषकर शाही पनीर और दाल मक्खनी, खाने का ऐसा स्वाद मुझे किसी दूसरी जगह नहीं लगता।

प्रश्न:- लुधियाना में बेस्ट मॉल कौन सा लगता है?

- एमबीडी मॉल मुझे शहर के सभी मॉल्स में से पसंद है। एक यहां शॉपिग के हर ब्रांड है और दूसरा यहमॉल मेरे घर से नजदीक है।

प्रश्न- शहर में गेड़ी के लिए कैन सा रूट पसंद है?

- किप्स मार्केट मेरी ऑल टाइम पसंदीदा है। सुबह, दोपहर, शाम, देर रात हर समय यहां रौनक ही मिलती है।

chat bot
आपका साथी