जगराओं में नाइट क‌र्फ्यू तोड़ने पर नौ गिरफ्तार

जगराओं में नाइट क‌र्फ्यू तोड़ने पर पुलिस ने नौ लोगों को गिरफ्तार किया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Apr 2021 04:00 AM (IST) Updated:Wed, 21 Apr 2021 04:00 AM (IST)
जगराओं में नाइट क‌र्फ्यू तोड़ने पर नौ गिरफ्तार
जगराओं में नाइट क‌र्फ्यू तोड़ने पर नौ गिरफ्तार

संवाद सहयोगी, जगराओं : कोरोना महामारी की दूसरी लहर थामने के लिए पंजाब सरकार ने सूबे में नाइट क‌र्फ्यू तथा अन्य पाबंदियां लगाई हैं। कुछ लोग ऐसे हैं जोकि सरकार के निर्देशों का पालन नहीं कर रहे हैं। पुलिस जिला लुधियाना देहात ने सोमवार रात को नाइट क‌र्फ्यू का उल्लंघन करने पर नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

थाना सदर जगराओं के सब इंस्पेक्टर दविदर सिंह ने बताया कि सूचना मिली कि परमिदर सिंह निवासी सतलुज नगर सिधवांबेट रोड गांव बोदलवाला सिप इन वाइट ढाबा चलाता है। वह नाइट क‌र्फ्यू में भी ढाबा खोलकर लोगों को खाना परोस रहा है। इस सूचना परमिदर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया। थाना दाखा से एएसआइ दर्शन सिंह ने बताया कि वे रेलवे स्टेशन मुल्लापुर जा रहे थे। रात 12 बजे रेलवे ब्रिज के नीचे तीन व्यक्ति जोर-जोर से हंस रहे थे। तीनों को काबू कर क‌र्फ्यू का उल्लंघन करने के आरोप में केस दर्ज किया गया। गिरफ्तार किए गए राहुल, राजू और अर्शदीप निवासी गुरु नानक नगर मंडी मुल्लापुर को बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया।

एसआइ हमीर सिंह ने बताया कि वे सोमवार रात को पुलिस पार्टी के साथ गुरु नानक पब्लिक स्कूल हंबड़ा रोड पर चेकिग कर रहे थे। रात करीब दो बजे एक टिप्पर आया। पुलिस ने टिप्पर चालक राकेश कुमार निवासी हंबड़ा रोड प्रताप सिंहवाला लुधियाना के खिलाफ क‌र्फ्यू तोड़ने के आरोप में थाना दाखा में केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया।

थाना सिटी रायकोट के एएसआइ बलविदर सिंह ने बताया कि सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे जब पुलिस पार्टी लेबर चौक के नजदीक पहुंची तो एक व्यक्ति जूस की दुकान पर रेहड़ी लगाकर खड़ा था। पुलिस ने वाहिद को गिरफ्तार कर केस दर्ज कर लिया। बाद में उसे भी जमानत पर रिहा कर दिया। एएसआइ अवतार सिंह ने बताया कि बर्फ का कारखाना रायकोट के नजदीक रात दस बजे एक व्यक्ति आइसक्रीम की रेहड़ी लगाए खड़ा था। पुलिस ने क‌र्फ्यू तोड़ने पर प्रकाश चंद उर्फ बिट्टू निवासी रामा को गिरफ्तार कर लिया और बाद में उसे जमानत पर छोड़ दिया।

एएसआइ सुलखन सिंह ने बताया कि वह पुलिस पार्टी समेत मेन चौक गांव मानुके में मौजूद थे। सूचना मिली कि गांव भमीपुरा चौक में भरत कुमार बिना मास्क लगाए और दस्ताने पहने ग्राहकों को टिक्की, पकोड़े और मीट बेच रहा है। इस पर पुलिस ने भरत कुमार निवासी गांव भमीपुरा कला के खिलाफ थाना हठूर में क‌र्फ्यू की उल्लंघना करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसे जमानत पर रिहा कर दिया।

chat bot
आपका साथी